
मामूली बहसबाजी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
AajTak
मरने वाले शख्स की शिनाख्त ब्रिजेश सिंह के तौर पर की गई है. पुलिस ने बताया कि खजूरी इलाके में ब्रिजेश सिंह की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई. जिसके आरोप में सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. आगे भी इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.
Ballia Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार को एक 24 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को आरोपियों ने मामूली बहसबाजी के बाद अंजाम दिया. इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने पर पुलिस हरकत में आ गई और सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि अभी तक कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है.
बलिया पुलिस के मुताबिक, मरने वाले शख्स की शिनाख्त ब्रिजेश सिंह के तौर पर की गई है. पुलिस ने बताया कि खजूरी इलाके में ब्रिजेश सिंह की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई. जिसके आरोप में सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. आगे भी इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अनिल कुमार झा ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि कुछ आरोपियों ने ब्रिजेश सिंह को खजूरी इलाके में जमकर पीटा. इसी दौरान उसके सिर में चोट लग गई तो आरोपी उसे इसी हाल में छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद ब्रिजेश के परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ASP अनिल कुमार झा ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. पूछताछ के दौरान पीड़ित के भाई नीतीश ने पुलिस को बताया है कि उसके भाई ब्रिजेश सिंह की सोमवार को आरोपियों के साथ बहसबाजी हुई थी. इसी बात से वे लोग नाराज थे.
अब इस मामले में नीतीश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है. ब्रिजेश की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गईं हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










