
'मामा' वाली छवि के उलट अब 'सख्त मुख्यमंत्री' कैसे बने? शिवराज ने खुद बताया
AajTak
आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुलकर बात की. उन्होंने ये भी बताया कि क्यों उन्हें मामा से सख्त सीएम की छवि अपनानी पड़ी.
शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए मंगलवार को पूरा एक साल हो गया है. पिछले साल 23 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. एक साल पूरा होने पर उन्होंने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया है कि क्यों उन्हें अपनी 'मामा' वाली छवि से हटकर 'सख्त मुख्यमंत्री' वाली छवि में आना पड़ा है. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान का अबतक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहने का कुल कार्यकाल 14 साल का हो गया है. वह 2005 से 2018 तक लगातार मुख्यमंत्री रहे और फिर 2020 में एक बार फिर मुख्यमंत्री बने. पिछले साल उन्होंने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











