
मामा का ‘नाम बदलो अभियान’
AajTak
हफ्ते भर के भीतर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में दो जगहों के नाम बदलने की घोषणा कर डाली.
हफ्ते भर के भीतर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (सीएम) शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में दो जगहों के नाम बदलने की घोषणा कर डाली. दोनों ही जगहों का नामकरण इतिहास के मध्य काल और शुरुआती आधुनिक काल में हुआ था. शुक्रवार को नर्मदा जयंती के मौके पर नर्मदा नदी के किनारे होशंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे चाहते हैं कि शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम रखा जाए? भीड़ ने हामी की प्रतिक्रिया दी और चौहान ने कहा कि वे इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे. होशंगाबाद संभागीय मुख्यालय है और उत्तर-दक्षिण रेलमार्ग का महत्वपूर्ण स्टेशन है. इसके लिए अनेक स्तरों पर आवश्यक बदलाव करने होंगे. रविवार को सीएम ने अपने पुत्र कार्तिकेय की तरफ से नसरुल्लागंज में आयोजित प्रेम सुंदर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में हिस्सा लिया और घोषणा की कि नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भैरुंदा किया जाएगा. सीएम ने यहां भी वही ‘लोकतांत्रिक’ अपनाई जो उन्होंने होशंगाबाद में अपनाई थी. उन्होंने भीड़ से पूछा कि क्या वे नाम बदलना चाहते हैं और भीड़ की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर इसकी घोषणा कर दी. क्रिकेट टूर्नामेंट का नाम सीएम के माता-पिता के नाम पर है और नसरुल्लागंज शहर उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बुधनी में आता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










