
माधुरी दीक्षित के गाने 'एक दो तीन' पर थिरकीं नोरा फतेही, डांस वीडियो वायरल
AajTak
माधुरी दीक्षित आजकल रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में नोरा फतेही ने इस शो में एंट्री मारी. नोरा और माधुरी दोनों ने ही डांस का तड़का इस शो में लगाया है. कुछ घंटों पहले दोनों का 'दिलबर' गाने पर डांस वीडियो वायरल हुआ था. अब दोनों ही माधुरी के गाने 'एक दो तीन' पर थिरकती नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का हर कोई दीवाना है. इनके डांस मूव्ज आज भी हिट हैं. माधुरी दीक्षित आजकल रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में नोरा फतेही ने इस शो में एंट्री मारी. नोरा और माधुरी दोनों ने ही डांस का तड़का इस शो में लगाया है. कुछ घंटों पहले दोनों का 'दिलबर' गाने पर डांस वीडियो वायरल हुआ था. अब दोनों ही माधुरी के गाने 'एक दो तीन' पर थिरकती नजर आ रही हैं. यह वीडियो माधुरी दीक्षित ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है. फैन्स कर रहे जमकर तारीफ माधुरी और नोरा का यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. वे जमकर एक्ट्रेसेस की तारीफ कर रहे हैं. माधुरी एक ओर पिंक लहंगे में नजर आ रही हैं तो दूसरी ओर नोरा फतेही ने पाउडर ब्लू फिटेड ड्रेस पहनी हुई है. इसके अलावा दोनों का गाने 'मेरा पिया घर आया' पर भी एक वीडियो काफी वायरल हुआ था.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












