
माता वैष्णो के दर्शन, वंदे भारत से करें सैर, जानें IRCTC टूर पैकेज का किराया और डिटेल्स
AajTak
आईआरसीटीसी वक्त-वक्त पर टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी आपको माता वैष्णो के दर्शन का मौका दे रहा है. आइए जानते हैं टूर पैकेज का किराया और बाकी डिटेल्स.
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी वक्त-वक्त पर टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इन पैकेज के तहत आपको देश-विदेश के अलग-अलग टूरिस्ट स्थानों और धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलता है. इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी आपको माता वैष्णो के दर्शन का मौका दे रहा है. आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत आप वंदे भारत से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा सकेंगे.
कब रवाना होगी ट्रेन आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत आप मंगलवार को छोड़कर किसी भी दिन देश की राजधानी नई दिल्ली से रवाना होने वाली वंदे भारत में बुकिंग करा सकते हैं. 1 रात और दो दिनों के इस पैकेज के लिए आपको सुबह 06 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 22439 पकड़नी होगी. इसके बाद, आप दोपहर दो बजे कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे.
कटरा रेलवे स्टेशन से आपका पिकअप होगा और आपको होटल में ट्रांसफर किया जाएगा. इसके बाद यहां से आपको बाणगंगा छोड़ा जाएगा. यहां से आप माता वैष्णो के दर्शन के लिए रवाना होंगे. दर्शन के बाद श्रद्धालु वापस बाणगंगा आएंगे. यहां से आपको वापस होटल ले जाया जाएगा. आपके डिनर की व्यवस्था भी उसी होटल में होगी, जहां उनके रुकने की व्यवस्था की गई है.
दूसरे दिन सुबह ब्रेकफास्ट के बाद, आप अपने खर्चे पर कटरा शहर घूम सकेंगे. इसके बाद, आपके लंच की व्यवस्था होटल में की जाएगी. फिर दो बजे के करीब आपको होटल से चेक आउट करना होगा. चेक आउट के बाद आपको कटरा रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा. यहां से आप गाड़ी संख्या 22440 (वंदे भारत) बोर्ड करेंगे. रात के 11 बजे आप नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेंगे.
कितना होगा किराया अगर आप एक व्यक्ति के लिए बुकिंग करा रहे हैं तो आपको 9145 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, दो लोगों की बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 7660 रुपये खर्च करने होंगे. तीन लोगों की बुकिंग के प्रति व्यक्ति 7290 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, अगर आप अपने साथ किसी बच्चे (05 से 11 साल) के लिए बुकिंग करा रहे हैं तो आपको बेड सहित बुकिंग के लिए प्रति बच्चा 6055 रुपये खर्च करने होंगे. बिना बेड की बुकिंग के लिए आपको प्रति बच्चा 5560 रुपये खर्च करने होंगे.
कैसे करें बुकिंग अगर आप इस पैकेज के लिए बुकिंग कराना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं. वहीं, पैकेज से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए 9717641764,9717648888,8287930712,8287930620,8287930751,8287930715,8287930718, 8595930980, 8595930955, 0172-4645795 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










