
माता-पिता ने नहीं दिया मोबाइल तो 9वीं के छात्र और 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, एक ही दिन में दो घटनाएं
AajTak
माता-पिता ने अपने बच्चों को मोबाइल फोन देने से इनकार कर दिया तो दो छात्रों ने गुस्से में आकर सुसाइड कर लिया. यह दोनों घटनाएं एक ही दिन में गुजरात में सामने आईं हैं. बताया जा रहा है कि पहली घटना सूरत की है, यहां 9वीं के छात्र ने फांसी लगा ली. वहींं राजकोट में 12 वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया.
अगर आपका बच्चा मोबाइल फोन का आदी है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. गुजरात में दो अलग-अलग घटनाओं में माता-पिता ने बच्चों को मोबाइल फोन नहीं दिया तो नाराज छात्रों ने सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि माता-पिता ने मोबाइल फोन देने से मना कर दिया था. जिसके बाद सूरत में कक्षा 9 के छात्र ने और राजकोट के गांव में 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली.
जानकारी के अनुसार, पहली घटना सूरत के वराछा इलाके की है. यहां कक्षा 9 के छात्र ने एक महीने पहले अपने माता-पिता से मोबाइल फोन की मांग की थी. पिता ने परीक्षा के बाद फोन दिलाने की बात कही, जबकि बच्चे की जिद थी कि उसे तुरंत मोबाइल दिलाया जाए. जब उसे मोबाइल नहीं दिलाया गया तो गुस्से में आकर उसने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया.
दूसरी घटना राजकोट के गांव की है. यहां 12वीं कक्षा की छात्रा को उसके पिता ने स्कूल में मोबाइल फोन ले जाने से रोक दिया था. इस बात को लेकर पिता-पुत्री में कहासुनी हो गई. पिता ने जब फोन नहीं दिया छात्रा ने नाराज होकर जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली. दोनों घटनाओं की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. दोनों घटनाओं में पुलिस ने एडीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारी बोले- बच्चे के लिए काउंसलिंग और फील्ड एक्टिविटीज ज्यादा जरूरी
इस मामले को लेकर विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल फोन के आदी बच्चों की काउंसलिंग जरूरी है. इसके साथ ही बच्चों को फील्ड एक्टिविटीज ज्यादा करने की जरूरत है.
आजकल छोटे बच्चे मोबाइल फोन के आदी होते जा रहे हैं. उन्हें मोबाइल से दूर रखना अभिभावकों के लिए एक चुनौती है. ऐसे ही माहौल के बीच गुजरात में दो जगहों पर दुखद घटनाएं हो गईं. यहां एक ही दिन में दो स्थानों पर माता-पिता ने बच्चों को मोबाइल नहीं दिया तो गुस्से में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










