
'माता-पिता की कसम खा चुका हूं, अमित शाह ने ढाई साल CM पद देने के लिए कहा था', उद्धव ठाकरे का बयान
AajTak
महाराष्ट्र के यवतमाल में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए रात में जो मीटिंग होती थी, वह मीटिंग अगर किसानों की भलाई के लिए होती तो ज्यादा बेहतर होता.
महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही सियासी बगावत के बीच राज्य के पूर्व CM और शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस की. यवतमाल में उन्होंने कहा,'शिवाजी पार्क में मैंने अपने माता-पिता की कसम खाकर कहा था मेरी अमित शाह से बात हुई थी कि महाराष्ट्र का सीएम पद शिवसेना को ढाई साल के लिए मिलेगा. अगर बीजेपी अपने वादे पर कायम रहती तो आज बीजेपी नेताओं की हालत है, वह ना होती.' उन्होंने आगे कहा,'मैंने दोस्ती के लिए 2019 में गठबंधन किया था.'
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि सबको मुख्यमंत्री होना है, लेकिन किसान जिन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं उसका क्या? मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए रात में जो मीटिंग होती थी वह मीटिंग अगर किसानों की भलाई के लिए होती तो ज्यादा बेहतर होता. भाजपा जोड़-तोड़ की राजनीति कर रही है. महाराष्ट्र हमारा है.
आज पार्टियां भगाई जा रहीं: उद्धव
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पोहरादेवी के दर्शन करने थे. यहां पर एक सभा लेनी थी, लेकिन गर्मियों की वजह से रह गयी. पहले राजनीति में पार्टियां तोड़ी जाती थी, आज पार्टियां भगाई जा रही हैं. सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्देश दिए हैं, उसके खिलाफ लोकसभा स्पीकर जाकर कुछ करेंगे ऐसा लगता नहीं है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा कि भाजपा को दूसरों पर बोलने से पहले खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए.
भुजबल के साथ आने पर दागे सवाल
उन्होंने आगे कहा कि बालासाहेब ठाकरे को भुजबल की वजह से गिरफ्तार किया गया था, आज भाजपा उनके साथ है. मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े सवाल पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं हैं, इसीलिए मंत्रिमंडल के विस्तार पर बात नहीं कर सकते हैं. एक पुरानी बात पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें बिना बताए बालासाहेब ठाकरे ने नितिन गडकरी के साथ बात की होगी और राज ठाकरे के साथ आने के लिए कहा होगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










