
'मां मैंने जो किया वो सही किया...', वीडियो कॉल पर घरवालों से बोला संसद में घुसपैठ करने वाला सागर शर्मा
AajTak
संसद की सुरक्षा में सेंधमारी करने वाले सागर शर्मा के लखनऊ स्थित घर में देर शाम दिल्ली पुलिस की विशेष टीम पहुंची. घर में बैठे अन्य लोगों को बाहर निकालने के बाद बंद कमरे में सागर की मां, पिता और बहन से तकरीबन 40 मिनट तक पूछताछ की गई. इस दौरान सागर की माता-पिता और बहन के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत कराई गई.
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपी लखनऊ के सागर शर्मा से पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि बीते दिन दिल्ली से पहुंची स्पेशल सेल की टीम ने वीडियो कॉल पर सागर शर्मा से उसके परिवार की बात करवाई. ये बातचीत करीब 40 मिनट तक चली. इस दौरान सागर ने परिजनों से कहा कि उसने जो किया, ठीक किया. आरोपी ने और क्या कहा, आइए जानते हैं...
कॉल पर सागर बोला- मां वहां घर में सब ठीक है, कोई दिक्कत तो नहीं है?
जिस पर मां ने कहा- बेटा तूने यह क्या किया?
सागर- मां जो किया सही किया है. वो ठीक किया. मैंने किसी के कहने पर नहीं किया है. जांच के बाद जल्दी छूट जाऊंगा.
फिर सागर बोला- मां अपना और माही (बहन )का ख्याल रखना.
बातचीत के दौरान सागर शर्मा ने लखनऊ स्थित घर और कुछ स्थानों पर महत्वपपूर्ण कागजात की जानकारी दी. जिन्हें पुलिस अपने साथ लेकर गई है. दिल्ली से आई स्पेशल सेल की टीम को सागर के कमरे से 4 बैंक खातों के पासबुक मिले हैं. इसमें ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है. इन खातों में कब, कहां से कितने पैसों का आदान-प्रदान किया गया है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










