
मां बन सके पत्नी, इसलिए जोधपुर हाईकोर्ट ने कैदी पति को दी 15 दिनों की दी पैरोल
AajTak
जोधपुर हाईकोर्ट ने कैदी को पैरोल पर रिहा करने का आदेश देने से पहले हिन्दू दर्शन, सामाजिक मान्यताओं और संविधान से मिले मौलिक अधिकारों की विस्तृत व्याख्या की है. अदालत ने कहा है कि कैदी की पत्नी निर्दोष है और संतान चाहत की उसकी इच्छा के प्रति राज्य की जिम्मेदारियां हैं.
जोधपुर हाईकोर्ट ने एक महिला की याचिका पर उसके कैदी पति को 15 दिनों के पैरोल पर इसलिए रिहा करने का आदेश दिया है ताकि कैदी की पत्नी गर्भधारण कर सके. इस अनूठे मामले में अदालत ने हिंदू दर्शन, धर्म शास्त्रों, वंश वृद्धि का समाजशास्त्र और संवैधानिक पहलुओं की व्याख्या की है और इसका हवाला दिया है.
जोधपुर हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस फरजंद अली की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कैदी की पत्नी निर्दोष है और उसके पति के जेल जाने की वजह से वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी यौन और भावनात्मक ज़रूरतें प्रभावित हुई है. इसमें मां बनने की उसकी चाहत भी शामिल है. इसलिए इसकी पूर्ति के लिए कैदी को अपनी पत्नी के साथ एक तय समय गुजारने (Cohabitation period) की अनुमति दी जानी चाहिए.
केस का ये है बैकग्राउंड
दरअसल अजमेर सेंट्रल जेल में एक कैदी आजीवन कारावास सजा काट रहा है. कैदी अब तक 6 साल की सजा काट चुका है. कैदी की पत्नी ने जिला कलेक्टर और पैरोल कमेटी के चेयरमैन से अपील की है कि वो गर्भधारण के लिए अपने पति को 15 दिनों के पैरोल पर रिहा करने की प्रार्थना करती है. महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि वो कैदी की वैध पत्नी है और उसे अब तक कोई संतान नहीं है. महिला ने अपील की है कि उसके पति को 15 दिनों के लिए पैरोल पर छोड़ा जाए. महिला ने कारावास के दौरान अपने पति के अच्छे व्यवहार का हवाला दिया है. महिला ने कहा है कि इससे पहले पिछले साल जून में उसके पति को 20 दिनों की पहली पैरोल मिली थी. उस समय उसके पति ने जेल नियमों के तहत इस पैरोल का उपयोग किया और पैरोल खत्म होने के बाद जेल वापस आ गया.
जेल में अच्छा रहा है कैदी का आचरण
महिला ने कहा कि उसका आवेदन जिला कलेक्टर के पास पेंडिंग था और इसकी जल्द सुनवाई के लिए वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाई है. इस मामले में सरकारी वकील ने अदालत को बताया है कि याचिकाकर्ता अपने ससुराल में अपने पति के परिवार के साथ रह रही है. सरकारी वकील ने कहा था कि वह भी इस बात को नकार नहीं सकते हैं कि कैदी का आचरण कारावास के दौरान संतोषजनक रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










