
मां ने एक साल के बेटे को गोद में लिया और फ्लैट की बालकनी से लगा दी छलांग, दोनों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र ठाणे में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पति से कहासुनी के बाद एक महिला ने अपने एक साल के बेटे के गोद में लेकर बिल्डिंग से छलांग लगा दी. इससे दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद सोसायटी में मातम पसर गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शुक्रवार तड़के एक महिला ने कथित तौर पर अपने एक साल के बेटे के साथ हाईराइज बिल्डिंग से छलांग लगाकर जान दे दी. लोगों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.
पुलिस के अनुसार, यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे शहर की है. यहां 26 वर्षीय महिला और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था. पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि महिला ने अपनी और मासूम बेटे की जिंदगी खत्म कर ली.
कासारवडावली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (क्राइम) वाई एस अवहाद ने कहा कि महिला प्रियंका मोहिते अपने पति और छोटे बेटे के साथ घोड़बंदर रोड पर स्थित एक इमारत में रहती थी. 30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिला अपनी बहन के यहां जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने बच्चे के साथ ट्रैवल करने से रोक दिया. इसी बात को लेकर दंपति के बीच तीखी बहस हुई.
महिला ने फ्लैट की बालकनी से लगा दी छलांग
इसके बाद महिला शुक्रवार की रात करीब 1.30 बजे अपने एक साल के बेटे को गोद में लेकर अपने फ्लैट की बालकनी से कूद गई. जब आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो वे इमारत से बाहर आ गए. उन्होंने मां-बेटे को खून से लथपथ देखा. इसके बाद आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.
घटना को लेकर सोसायटी में पसरा मातम

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












