
'मां को अटैक पड़ा तो पिंकी गांव गई है...', फ्रिज में गर्लफ्रेंड की लाश छिपाकर पड़ोसियों से झूठ बोला, 10 माह बाद बदबू ने उगला सच
AajTak
Dewas Woman's dead body found in fridge: घटना तब सामने आई जब बिजली बंद होने के बाद फ्रिज ने काम करना बंद कर दिया और घर के उस हिस्से से बदबू आने लगी. इसके बाद घर का नया किराएदार और पड़ोसी भी विचलित हो उठे और मकान मालिक को इंदौर से बुलाया गया. फ्रिज खोलकर देखा तो उसमें महिला की लाश मिली.
मध्य प्रदेश के देवास शहर में एक घर से फ्रिज के अंदर एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की पड़ताल में मृतका की पहचान 30 साल की प्रतिभा उर्फ पिंकी प्रजापति के तौर पर हुई. लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही प्रतिभा ने शादी का दबाव बनाया तो उसके पार्टनर संजय पाटीदार ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. संजय ने अपने दोस्त विनोद के साथ मिलकर प्रतिभा का गला घोंटा और लाश को चालू फ्रिज के अंदर छिपा दिया. 10 महीने बाद बदबू आने पर इसका खुलासा हुआ.
देवास एसपी पुनीत गहलोद के मुताबिक, बैंक नोट प्रेस पुलिस थाना इलाके की वृंदावन धाम कॉलोनी के मकान नंबर-128 का यह घटनाक्रम है. घर का मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव है, जो इंदौर में रहता है.
दरअसल, धीरेंद्र श्रीवास्तव के घर में उज्जैन के मौलाना गांव का संजय पाटीदार अपनी लिव-इन पार्टनर प्रतिभा उर्फ पिंकी प्रजापति के साथ जुलाई 2023 से रह रहा था. जून 2024 में संजय ने मकान खाली कर दिया, लेकिन घर के दो कमरे खाली नहीं किए. मकान मालिक को बोल दिया कि कुछ सामान रखा है, बाद में आकर ले जाऊंगा. इसका किराया वह इंदौर में रहने वाले मकान मालिक को ऑनलाइन ही ट्रांसफर कर रहा था.
किराएदार संजय पाटीदार कभी-कभार मकान पर आता-जाता था. हाल ही में, मकान मालिक ने घर ने एक नया किराएदार बलवीर सिंह रख दिया. नए किराएदार ने मकान मालिक से घर के बंद दो कमरों का ताला खोलने को कहा. मकान मालिक ने किराएदार को घर का यह हिस्सा दिखाया, लेकिन फिर इसे फिर से बंद कर दिया, क्योंकि पाटीदार का फ्रिज समेत सामान अंदर रखा था. साथ ही साथ बाहर नकलते हुए कमरों की बिजली भी बंद कर दी.
पुलिस इंस्पेक्टर अमित सोलंकी ने बताया, घटना तब सामने आई जब बिजली बंद होने के बाद फ्रिज ने काम करना बंद कर दिया और घर के उस हिस्से से बदबू आने लगी. इसके बाद नया किराएदार और पड़ोसी भी विचलित हो उठे और मकान मालिक को इंदौर से बुलाया गया. वहीं, फ्रिज खोलकर देखा तो उसमें महिला की लाश मिली. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक महिला की उम्र 30 के आसपास है. पुलिस ने संदेह जताया कि इस हत्याकांड को अंजाम जून 2024 में की गई होगी.
हैरानी की बात यह है कि नया किरादार बलवीर सिंह 5 महीने से इसी मकान के अन्य कमरों और हॉल में रह रहा था. जगह कम पड़ने पर ही उसने मकान मालिक से बंद पड़े दो कमरों को खोलने का आग्रह किया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










