
मांसाहारी भोजन करने के बाद मंदिर गए BJP नेता तो कांग्रेस ने साधा निशाना, कर्नाटक का है मामला
AajTak
कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि की मांसाहारी भोजन करने के बाद मंदिर जाने की आलोचना की. गौरतलब है कि इन्हीं सीटी रवि ने कुछ साल पहले सिद्धारमैया द्वारा मांसाहारी भोजन करने के बाद मंदिर जाने की आलोचना की थी.
कर्नाटक में चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी का दौर चल रहा है. कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि की मांसाहारी भोजन करने के बाद मंदिर जाने की आलोचना की. गौरतलब है कि इन्हीं सीटी रवि ने कुछ साल पहले सिद्धारमैया द्वारा मांसाहारी भोजन करने के बाद मंदिर जाने की आलोचना की थी.
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने 19 फरवरी को कर्नाटक के भटकल के दौरे के बीच दो मंदिरों में दर्शन किए थे. सीटी रवि ने कर्नाटक के कारवार जिले में शिवाजी जयंती में भाग लिया.
दोपहर में खाई मछली, फिर गए मंदिर
कार्यक्रम खत्म करने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे रवि भटकल विधायक सुनील नाईक के शिरा स्थित आवास पर दोपहर के भोजन के लिए पहुंचे. उन्होंने सुनील नाईक के आवास पर मछली का खाना खाया और लंच करते हुए उनकी तस्वीर वायरल हो गई.
मंदिर के अंदर नहीं गए सीटी रवि
दोपहर के भोजन के बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय का दौरा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने राजंगना नागबाना मंदिर का दौरा किया, लेकिन वहां उन्होंने मंदिर में प्रवेश नहीं किया बल्कि मंदिर के बाहर पूजा की क्योंकि यह बंद था. मंदिर समिति के सदस्यों ने भी मंदिर के बाहर उनका सम्मान किया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










