
मांझी और लालू की 'जाति' वाली लड़ाई पर बिहार में सियासी पारा बढ़ा, चिराग समेत इन नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
AajTak
तेजस्वी यादव ने मांझी पर निशाना साधा और कहा, जीतनराम मांझी और उनका बेटा आरएसएस स्कूल से पढ़ा लिखा है, जो आरएसएस कहता है वही बोलता है. सच नहीं जानना चाहते हैं कुछ. बिना तथ्यों के कुछ भी नहीं बोलना चाहिए.
बिहार की राजनीति में इन दिनों लालू यादव और जीतनराम मांझी के बीच चल रही जुबानी जंग की चर्चा खूब है. दोनों एक-दूसरे की जाति और डिग्री को लेकर सवाल उठा रहे हैं. दोनों के बीच चल रही इस तल्खी पर अब अन्य पार्टियों के नेताओं के भी बयान सामने आ रहे हैं. दरअसल, केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जाति को लेकर सवाल उठाया था. मांझी ने कहा था, लालू, यादव नहीं हैं. इस पर लालू यादव ने पलटवार किया था और पूछा था, मांझी मुसहर हैं क्या?
तेजस्वी और मीसा भारती ने मांझी पर बोला हमला
आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मांझी पर निशाना साधा और कहा, जीतनराम मांझी और उनका बेटा आरएसएस स्कूल से पढ़ा लिखा है, जो आरएसएस कहता है वही बोलता है. सच नहीं जानना चाहते हैं कुछ. वो तो केंद्रीय मंत्री हैं तो सीएम से जाकर मिलें. कार्रवाई करें. जिसने आग लगाई है उसको जेल में डालो. लेकिन बिना तथ्यों के कुछ भी नहीं बोलना चाहिए.
वहीं, आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, अब लगता है कि पूरे बिहार को प्रमाण पत्र मांझी से ही लेना पड़ेगा. वो इतने सीनियर नेता हैं. 'दलित विरोधी हैं लालू' हम पार्टी के प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा, हिम्मत है तो लालू परिवार अपनी तीन पीढ़ी की वंशावली जारी करें. लालू प्रसाद की जाति को लेकर सबकुछ साफ हो जाएगा. हकीकत ये है कि लालू प्रसाद दलित विरोधी मानसिकता के व्यक्ति हैं. उन्होंने दलितों को हमेशा पैरों से दबाकर रखा.
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू मानने को तैयार नहीं है क्या किया जाए . मांझी ने तो लालू को ब्रह्म ज्ञान दे दिया है . मांझी तो बोल रहे हैं कि वो मूसहर के बेटे हैं .लेकिन लालू क्यों नहीं कह रहे हैं कि वो किनके बेटे हैं .

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







