
महुआ का बयान पार्टी की विचारधारा से अलग, TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा- कार्रवाई पर करेंगे विचार
AajTak
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने महुआ मोइत्रा के बयान पर कहा है कि तृणमूल कांग्रेस, महुआ मित्र के बयान का समर्थन नहीं करती है. टीएमसी इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखती. महुआ का बयान पार्टी की विचारधारा से अलग है.
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के 'काली' के पोस्टर पर विवाद बढ़ता जा रहा है. बीजेपी ने टीएमसी पर मां काली का अपमान करने का आरोप लगाया है. साथ ही महुआ मोइत्रा को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है. वहीं महुआ मोइत्रा अब तक अपने बयान पर टिकी हुई हैं. हालांकि टीएमसी ने उनके बयान से दूरी बनाई हुई है.
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने महुआ मोइत्रा के बयान पर कहा है कि तृणमूल कांग्रेस, महुआ मित्र के बयान का समर्थन नहीं करती है. टीएमसी इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखती. महुआ का बयान पार्टी की विचारधारा से अलग है. हमारी पार्टी सभी धर्मों का समान रूप से आदर करती है और महुआ ने जो कहा है वह पार्टी की विचारधारा से भिन्न है.
सौगत रॉय ने कहा- कार्रवाई पर होगा विचार
टीएमसी सांसद से जब सवाल पूछा गया कि महुआ अभी भी अपने बयान पर कायम हैं तो सौगत रॉय ने कहा कि पार्टी इस पर विचार करेगी कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाए या नहीं. बीजेपी के हमलावर रुख पर पलटवार करते हुए सौगत रॉय ने कहा कि बीजेपी अभी तक नूपुर शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी, वह किस मुंह से ऐसा बोल रही है. शुभेंदु अधिकारी ने महुआ मोइत्रा को कुलांगार कहा था इस पर सौगत राय ने कहा कि शुभेंदु भी कुलांगर हैं.
शुभेंदु ने साधा महुआ पर निशाना
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने महुआ मोइत्रा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, हम बंगाली मां दुर्गा के बाद मां काली की शक्ति के रूप में पूजा करते हैं. ऐसा कोई बंगाली नहीं है, जो काली पूजा में फास्ट न रखता हो. मैं इस पर बयान नहीं देना चाहता कि उनकी पार्टी ने क्या किया, लेकिन अगर बंगाल पुलिस के मन में अशोक स्तंभ के प्रति रत्ती भर भी सम्मान है. जिस तरह से उन्होंने नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. उनके खिलाफ देशभर में एफआईआर दर्ज हुईं. मैं चाहता हूं बंगाल पुलिस कार्रवाई करे. अगर 10 दिन में पुलिस कार्रवाई नहीं करती. तो मैं 11वें दिन कोर्ट का रुख करूंगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








