
महीनेभर में बैंकों में आ गए 2000 रुपए के 72% नोट, वापसी के फैसले के बाद आई RBI की रिपोर्ट
AajTak
देश में 2000 रुपये के 72% से ज्यादा नोट बैंकों में वापस आ गए हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में बताया कि 2.62 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के नोट बैंकों में जमा किए गए या बदले गए हैं. ये नोट कलेक्शन वापसी फैसले के महीनेभर में रिकॉर्ड किया गया है. शनिवार को आरबीआई ने इस संबंध में जानकारी दी है.
देश में 2000 रुपए के नोटों को बदलने और जमा करने का सिलसिला तेजी से चल रहा है. महीनेभर में 72 फीसदी नोट बैंकों में जमा या बदले जा चुके हैं. महीने भर पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी. शनिवार को RBI ने बताया कि 72 प्रतिशत नोट (लगभग 2.62 लाख करोड़ रुपये) बैंकों में जमा या बदले गए हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने के अपने फैसले की घोषणा की थी. हालांकि, RBI ने नागरिकों से 30 सितंबर तक बैंकों में इन्हें बदलने के लिए समय दिया है. RBI ने बैंकों में परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने और शाखाओं में व्यवधान से बचने के लिए यह भी कहा है कि 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोट को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों से बदले जा सकते हैं. नोट बदलने की सीमा 20,000 रुपये है. यानी एक बार में 20000 रुपये के नोट बदले जाएंगे.
एक बार बदल सकते हैं 20 हजार तक के नोट
कोई भी एक बार में 20,000 रुपये तक के 2,000 रुपये के नोटों को बदल सकेगा. इन्हें जमा करने या बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है. आरबीआई ने पिछले महीने एक सर्कुलर जारी किया था. इसमें कहा था, भारतीय रिजर्व बैंक की स्वच्छ नोट नीति के अनुसरण में 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के नोटों को प्रचलन से वापस लेने का निर्णय लिया गया है. 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे.
2000 रुपये के नोट वापस लेने के क्या-क्या फायदे? SBI ने गिनाईं ये 4 खूबियां
आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा कि 2000 रुपये के करीब 89 प्रतिशत नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे. सभी बैंक 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपये के बैंक नोटों के लिए जमा और/या विनिमय सुविधा प्रदान करेंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










