
महिला ने 2.5 करोड़ खर्च कर टैटू से ढंक लिया पूरा शरीर, अब इस वजह से हटवा रही स्याही
AajTak
एक महिला ने अपने चेहरे और शरीर पर टैटू बनवाना शुरू किया और 14 साल में उन्होंने 600 टैटू बनवाए. इस पर उन्होंने करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. अब उनकी जिंदगी ने कुछ ऐसा मोड़ लिया कि वह अपने टैटू हटवाने पर मजबूर हो गई हैं.
ऑस्ट्रेलिया की सबसे अधिक टैटू वाली महिला ने अपने चेहरे पर लगी स्याही को हटवाने का फैसला लिया है. उसने करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च कर अपने चेहरे, शरीर और यहां तक कि आंखों में भी टैटू बनवाया था.
इंस्टाग्राम पर ब्लू आइज व्हाइट ड्रैगन के नाम से जानी जाने वाली एम्बर ल्यूक, अपनी शानदार बॉडी आर्ट के लिए सोशल मीडिया पर फेमस हैं. उन्होंने अपने पूरे शरीर पर लगभग 600 टैटू बनवाए हैं. अब वह इन सारे टैटू को हटवा रही है. इसकी शुरुआत उन्होंने चेहरे से की है. जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ कि महिला ने टैटू हटवाने का फैसला लिया.
16 साल की उम्र में बनवाना शुरू किया था टैटू स्काई न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार 30 साल की इस युवती को 16 वर्ष की उम्र में बॉडी डिस्मॉर्फिया नामक बीमारी होने का पता चला. जब उसे अपनी शक्ल से नफरत होने लगी.
उस समय इस स्कूली छात्रा ने खुद को एक ऐसी शख्सियत के रूप में ढालने का निर्णय लिया, जिस पर वह मानसिक और शारीरिक रूप से गर्व कर सके. ल्यूक ने 22 वर्ष की उम्र में अपनी आंखों पर भी टैटू बनवाया था. इस वजह से वह तीन सप्ताह तक अंधी हो गई थीं.
टैटू बनवाने में खर्च कर दिए इतने रुपये ल्यूक ने सिर से पैर तक स्याही पर 280,000 डॉलर यानी ढाई करोड़ रुपये खर्च कर दिए. अब क्वींसलैंड की महिला के चेहरे के 36 टैटू विकृत और धुंधले हो रहे हैं. ल्यूक ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर अपनी पहले और बाद की चौंकाने वाली तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने फटी हुई स्याही से अपना चेहरा पूरी तरह से ढक लिया था.
ल्यूक की त्वचा कभी साफ और चमकदार थी और उसकी आंखें, जो कभी नीली स्याही से पूरी तरह छिपी हुई थीं, अब गहरे भूरे रंग की हो गई है. ल्यूक ने दावा किया कि जेल जाने के बाद उसके वजन में उतार-चढ़ाव के कारण उसके चेहरे के टैटू फीके पड़ गए.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










