
महिला ने प्रॉपर्टी डीलर के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, इस वजह से ली उसकी जान
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला को एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि महिला और मृतक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे. आरोपी पैसे की मांग कर रही थी. प्रॉपर्टी डीलर ने जब पैसे नहीं दिए, तो उसने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया.
महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला को प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि महिला और मृतक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे. आरोपी उससे पैसे मांग रही थी. प्रॉपर्टी डीलर ने पैसे नहीं दिए, तो उसने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. इससे उसकी मौत हो गई.
नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 55 वर्षीय रवींद्र कुडवे का शव 19 अप्रैल को मिला था. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण उनकी प्राइवेट पार्ट पर लगे गंभीर चोट को बताया गया था. मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.
पुलिस अधिकारी ने कहा, "रवींद्र कुडवे के बेटे ने हमें बताया कि उसके पिता और आरोपी महिला काजल जोगे (27) के बीच अवैध संबंध था. लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपी किसी दूसरे लड़के के साथ संबंध में आ गई. उसके साथ शादी करने की योजना बना रही थी, लेकिन चाहती थी कि खर्च रवींद्र उठाए.''
काजल जोगे के प्रस्ताव को रवींद्र कुडवे ने अस्वीकार कर दिया. इस वजह से उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसी दौरान आरोपी महिला ने किसी भारी वस्तु से मृतक के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया. इस वजह से उनकी मौत हो गई. उनका शव आकाश नगर के एक फ्लैट से बरामद किया गया.
मृतक रवींद्र कुडवे के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया. वारदात के बाद वो फरार हो गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. उससे जानकारी ली जा रही है कि कोई अन्य शख्स उसके साथ शामिल तो नहीं था.
बताते चलें कि इसी महीने नागपुर में हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई थी. एक होटल के कमरे में 30 वर्षीय एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर और उसके तीन साल के बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी. सचिन विनोद कुमार राउत और नाज़नीन के बीच अवैध संबंध था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










