
महिला ने दिया 'सुपरसाइज बेबी' को जन्म, वजन देख डॉक्टर भी रह गए हैरान
AajTak
एक महिला ने 2 फीट लंबे और 7 किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया. बच्चे की हाइट और वजन को देखकर डॉक्टर हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि यह राज्य में अब तक पैदा हुआ सबसे बड़ा बच्चा है. बच्चा इतना बड़ा था कि उसके माता-पिता ने उसके लिए जो कपड़े खरीदे थे वे उसे फिट नहीं आ रहे थे.
ब्राजील के Amazonas राज्य में एक महिला ने 2 फीट लंबे और 7 किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया. बच्चे की हाइट और वजन को देखकर डॉक्टर हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि यह राज्य में अब तक पैदा हुआ सबसे बड़ा बच्चा है. फिलहाल, नवजात बिल्कुल स्वस्थ है और उसकी मां भी ठीक हैं.
द मिरर के मुताबिक, इस बच्चे का जन्म 18 जनवरी को Amazonas राज्य के Parintins में Hospital Padre Colombo के सिजेरियन सेक्शन में हुआ था. उस वक्त बच्चे का जन्म 7 किलो से थोड़ा अधिक था. वहीं, उसकी लंबाई 2 फीट थी. डॉक्टरों ने बच्चे को 'सुपरसाइज बेबी' बताया है.
उनका मानना है कि यह Amazonas राज्य में अब तक पैदा हुआ सबसे बड़ा बच्चा है. क्योंकि, इसके पहले जो बच्चा पैदा हुआ था, वो साढ़े पांच किलो वजनी और 1.8 फीट लंबा था.
बच्चे की 27 वर्षीय मां का नाम क्लीडियन सैंटोस है. वो नियमित प्रेग्नेंसी टेस्ट के अस्पताल गई थीं. लेकिन चेकअप के बाद डॉक्टरों ने महसूस किया कि उन्हें सिजेरियन सेक्शन में रखना होगा. इसके अगले ही दिन सैंटोस ने बच्चे को जन्म दे दिया. उन्होंने अपने बच्चे का नाम एंगर्सन रखा है.
जन्म के समय एंगर्सन की हाइट 59 सेंटीमीटर थी, जो एक नवजात शिशु के औसत से आठ सेंटीमीटर अधिक थी. वो इतना बड़ा था कि उसके माता-पिता ने उसके लिए जो कपड़े खरीदे थे वे उसे फिट नहीं आ रहे थे. बताया गया कि एंगर्सन का वजन 1 साल के बच्चों के बराबर था.
एंगर्सन की मां सैंटोस के पांच और बच्चे हैं हैं. उन्होंने कहा- मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी. मैंने सोचा बच्चा चार किलो होगा, लेकिन वो सात किलो का निकला. मैं डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरा इलाज किया. मैं 40 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










