
महिला ने इस वजह से छोड़ी हाई-पे कॉर्पोरेट Job, कहा- फैक्ट्री में आधी सैलरी पाकर भी खुश हूं
AajTak
एक ब्रिटिश महिला ने अपनी हाई-पे कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर आधी से भी कम सैलरी वाली फैक्ट्री जॉब करने लगी. उसका कहना है कि ऐसा करके मैं खुश हूं, क्योंकि यह मेरे खुशनुमा जिंदगी के लिए बहुत जरूरी था.
यूके की एक महिला ने अपनी शानदार कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी और एक फैक्ट्री में 32 हजार डॉलर सालाना की नौकरी कर ली. यह सैलरी उसकी हाई-पे कॉर्पोरेट जॉब से आधी से भी कम है,लेकिन वो इसमें खुश है. इसके पीछे की महिला ने जो वजह बताई वो आंख खोलने वाली है.
एक ब्रिटिश महिला ने अपनी हाई-पे कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर न्यूनतम वेतन पर फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया. उनका कहा है कि जीवन से तनाव दूर करने के लिए वेतन में भारी कटौती करना उचित था.
57 लाख रुपया सालाना की नौकरी छोड़ी न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 56 साल की शैनी हैगन ने दो दशक तक बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के रूप में काम किया और प्रति वर्ष 66,000 डॉलर (57 लाख रुपये) कमाए. हैगन के अपने गृह नगर यॉर्क में रहती थी और इतने पैसों से एक लग्जरी लाइफ जी रही थी, लेकिन उसका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो रहा था.
तनावपूर्ण रहा 20 साल तक कॉर्पोरेट जॉब करना हैगन ने कहा कि मैं 20 सालों से इस पेशे में थी. यह हमेशा बहुत तनावपूर्ण रहा. उन्होंने साउथवेस्ट न्यूज सर्विस को बताया कि जब मैं छोटी थी, तब मैं इससे निपट लेती थी, लेकिन अब मैं खुद पर और अपने जीवन पर विचार करने के लिए समय चाहती थी. इसलिए हैगन ने इस नौकरी को छोड़ने का फैसला लिया.
फैक्ट्री में मिलते हैं 27 लाख रुपये सालाना अब, हेगन को एक फैक्ट्री में एक कर्मचारी के रूप में नौकरी करती हैं. यहां जहां उन्हें प्रति वर्ष केवल 32,250 डॉलर (27 लाख रुपये) की कमाई होती है. यह पहले की तुलना में आधे से भी कम सैलरी है. फिर भी एक बच्चे की मां को कोई परेशानी नहीं है.
मई से हेगन एक कारखाने में काम कर रही हैं. जहां वह खाद्य सामग्री पैक करती हैं और उत्पादों पर लेबल लगाती हैं. साथ ही कंप्यूटर प्रबंधन का काम करती हैं और साफ-सफाई में मदद करती हैं. उन्होंने कहा कि मैं थोड़ा और एक्टिव रहना चाहती थी. ताकि ज़्यादा शारीरिक काम कर सकूं और अपनी सेहत को ठीक कर सकूं. मैं शारीरिक श्रम करके अपना वज़न कम करना चाहती थी, जो मैंने कर लिया है. अब मुझे रविवार की शाम का डर बिल्कुल नहीं लगता.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












