
महिला ने अपने भाई के बच्चे को दिया जन्म, परिवार में जश्न, बताया कारण
AajTak
सबरीना पेशे से एक प्रॉपर्टी मैनेजर हैं. उनका कहना है कि शेन और पॉल बहुत अच्छे पिता हैं. दोनों फोन पर हमेशा बच्चे की बात करते हैं. वो कहती हैं कि बच्चे के साथ मेरा स्पेशल बॉन्ड है.
एक महिला ने अपने भाई के बच्चे को जन्म दिया है. उसने कहा कि ये उसके लिए बेहद खास अनुभव था और ये बच्चा उसका सबसे खास भतीजा रहेगा. 30 साल की सबरीना हैंडरसन ने अपने 33 साल के भाई शेन पैटरी को परिवार बढ़ाने में मदद की. वो उनके बच्चे की सरोगेट मदर बनीं. सबरीना के भाई शेन गे हैं. उन्होंने एक पुरुष से ही शादी की है. जो 37 साल के पॉल हैं. इस गे कपल ने 2020 में पेरेंट्स बनने का फैसला लिया था. लेकिन दोनों ही पुरुष हैं, इसलिए बच्चे को जन्म नहीं दे सकते थे.
इसी वजह से चार बच्चों की मां सबरीना ने इनकी मदद की. मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, वो अपने एग और पॉल के स्पर्म की मदद से प्रेग्नेंट हुईं. उन्होंने बीते साल सितंबर में बच्चे को जन्म दिया था. रिवार ने हाल में ही बच्चे का पहला जन्मदिन मनाया है. सबरीना ने कहा कि वो शेन और पॉल को साथ देकर काफी खुश हैं.
दोनों आगे भी अगर एक और बच्चे का विचार करेंगे तो वो फिर से सरोगेट मदर बनना पसंद करेंगी. सबरीना अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं. वो पेशे से एक प्रॉपर्टी मैनेजर हैं. उनका कहना है कि शेन और पॉल बहुत अच्छे पिता हैं. दोनों फोन पर हमेशा बच्चे की बात करते हैं.
वो कहती हैं कि बच्चे के साथ मेरा स्पेशल बॉन्ड है. सबरीना ने कहा कि बहुत से लोग मुझे कहते हैं कि मेरे एग इस्तेमाल हुए हैं, इस तरह से वो मेरा बच्चा हुआ. मैं उसकी मां हुई. लेकन वो उनका बच्चा है. वो कभी मेरा बच्चा नहीं था. हर किसी के पास दुनिया में आने की एक कहानी होती है. उसकी सबसे खास है. उसे मैं अपने सबसे खास भतीजे के तौर पर देखती हूं.
मैं उसे उसकी पसंदीदा बुआ बताती हूं. मुझे लगता है कि मैंने ये अधिकार कमाया है. मुझे गर्व है कि मैं शेन और पॉल के लिए ये कर पाई. इसलिए मैंने उन्हें कह दिया है कि मैं ये दोबारा भी करना पसंद करूंगी. जब 16 साल की उम्र में शेन ने बताया था कि वो गे हैं, तब सबरीना और उनकी चार बहनों ने कहा था कि वो उसके बच्चे की सरोगेट बनेंगी.
शेन और उनके पति पॉल ने 2020 में बच्चा पैदा करने का फैसला लिया, तब सबरीना इसमें सबसे सही लगीं और वो मदद करने के लिए राजी थीं. ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ी बहन के तीन सी-सेक्शन हो चुके हैं. उसके बाद वाली बहन को प्रेग्नेंसी में दिक्कतें आई हैं. जबकि बाकी की दो बहनें अभी टीनेजर हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










