
महिला टीचर ने स्कूल में पहनी क्लब पैंट, वीडियो वायरल हुआ तो लोग बोले- इसमें क्या दिक्कत है?
AajTak
डेनिस नाम की एक टीचर ने हाल ही में TikTok पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्कूल में क्लब पैंट पहने नजर आईं. वीडियो पोस्ट होते ही कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर इसको लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई.
कॉरपोरेट ऑफिस से लेकर स्कूल तक, हर जगह ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी माना जाता है. खासकर स्कूलों में, जहां बच्चों के लिए तो यूनिफॉर्म तय होती ही है, वहीं टीचर्स से भी उम्मीद की जाती है कि उनका पहनावा सादगी और शालीनता भरा हो, लेकिन हाल ही में एक मामला ऐसा सामने आया, जिसने इस परंपरा पर बहस छेड़ दी.
टीचर का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, डेनिस नाम की एक स्कूल टीचर ने अपना एक वीडियो TikTok पर पोस्ट किया. वीडियो में वह स्कूल में क्लब पैंट पहनकर नजर आ रही थीं. उनका यह पहनावा देखकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है, वहीं कई लोगों ने इसे 'अनुचित' बताते हुए टीचर की आलोचना कर दी.
क्लब पैंट क्या होती है?
अब बात करते हैं उस 'क्लब पैंट' की, जिसने पूरा बवाल खड़ा कर दिया. दरअसल, क्लब पैंट ऐसी टाइट फिटिंग वाली बॉटम होती है, जो अक्सर क्लब या पार्टी वियर के तौर पर पहनी जाती है. यह फॉर्मल या प्रोफेशनल माहौल के लिए नहीं मानी जाती. इसी वजह से जब डेनिस इसे स्कूल में पहनकर आईं, तो लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया गया.
देखें वायरल वीडियो

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










