
महिला को प्लेन में हुआ डायरिया, इतनी बार टॉयलेट गई कि एयरलाइन को कैंसिल करनी पड़ी फ्लाइट!
AajTak
फ्लाइट में बैठते ही एक महिला को भयानक डायरिया की शिकायत शुरू हो गई. इस वजह से उसे टॉयलेट में बंद होना पड़ा. फिर एयरलाइन ने उस उड़ान को रद्द कर दिया.
विमान में एक महिला को अचानक डायरिया की समस्या शुरू हो गई. इस वजह से एयरलाइन ने फ्लाइट ही रद्द कर दी. अब महिला ने सोशल मीडिया पर खुद इस बारे में बताया कि कैसे अचानक शुरू हुई दस्त की समस्या के कारण पूरी उड़ान ही रद्द कर दी गई.
मेघन रीनर्टसन एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मेघन ने टिकटॉक पर वीडियो बनाकर अपनी आपबीती बताई और उनकी वजह से रद्द हुई फ्लाइट के लिए उन्होंने मांफी भी मांगी.
फ्लाइट में शुरू हो गया बेकाबू दस्त उन्होंने बताया कि मैं कोई राक्षस नहीं हूं कि बहुत सारा खाना खा लूंगी. मैं भी बस एक नियमित यात्री थी, जब मुझे अचानक से बेकाबू दस्त आ गए. इसकी वजह से यूनाइटेड एयरलाइंस ने कथित तौर पर उड़ान रद्द कर दी. ताकि, हैजमेट (फूड पॉइजनिंग) विशेषज्ञ विमान की सफाई कर सकें.
रीनर्टसन ने कहा कि मैंने अकेले ही इंडियानापोलिस से अपनी एक उड़ान रद्द करवा दी. उन्होंने 2 करोड़ से ज़्यादा टिकटॉक दर्शकों माफी मांगते हुए कहा कि अगर उस उड़ान के रद्द होने से आपकी जिंदगी पर कोई बुरा असर पड़ा है, तो मुझे बहुत अफसोस है. लेकिन, मैं बेहद दर्द और पीड़ा से गुजर रही थी.
फिल्म के प्रीमियर के लिए गई थी पुर्तगाल रीनर्टसन ने बताया कि वह एक फिल्म के प्रीमियर के लिए पुर्तगाल से वापस अमेरिका जा रही थीं. तभी अचानक उनके पेट में कुछ अजीब से हलचल शुरू हो गई. उन्हें तुरंत अहसास हो गया कि कुछ ऐसा हो रहा है जिससे निपटने के लिए वह तैयार नहीं थी. दरअसल, रीनर्टसन को फूड पॉइजनिंग हो गई थी.
फूड पॉइजनिंग कभी-कभी काफी घातक हो जाती है. रीनर्टसन ने बताया कि अपनी उड़ान से एक रात पहले उन्होंने अधपका हैमबर्गर खाया था. शायद इसी की वजह से ऐसा हो रहा था. क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, फूड पॉइजनिंग के दौरान उल्टी और दस्त सहित बीमारी के लक्षण घातक हो सकते हैं.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












