
महिला को देख करने लगा गलत इशारे, विरोध किया तो युवक पर धारदार हथियार से किया वार
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां रेलवे स्टेशन (railway station) के बाहर एक व्यक्ति ने धारदार चीज से दो लोगों पर हमला कर दिया. दरअसल, आरोपी व्यक्ति एक महिला को गलत इशारे कर रहा था. जब विरोध किया तो उसने हमला कर दिया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane) में रेलवे स्टेशन (railway station) के बाहर दो लोगों पर हमला करने के आरोप में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी एक महिला को गलत इशारे कर रहा था. जब लोगों ने इसका विरोध किया तो उसने हमला कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर की है. राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) कल्याण के एक अधिकारी ने बताया कि हमला करके के मामले में एक व्यक्ति ने शिकायत की है, जिसमें उसने कहा कि स्टेशन के बाहर वह अपने दोस्त के साथ बैठा था. दोस्त के साथ उसकी पत्नी भी थी.
यह भी पढ़ें: 'डर डरके भागा और फिर...' सड़क पर था मासूम बच्चा, 5 कुत्तों ने किया हमला, सामने आया CCTV फुटेज
स्टेशन पर सामने एक 42 साल का व्यक्ति दोस्त की पत्नी को गलत तरीके से इशारे कर रहा था. जब उसने देखा तो विरोध किया. इस पर आरोपी ने धारदार चीज से गर्दन पर हमला कर दिया और धमकी भी दी. इस दौरान मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी उस पर भी हमला कर दिया.
यह भी पढ़ें: MP: बिजली कनेक्शन काटने गए JE पर महिलाओं ने लाठी से किया हमला, लात घूंसों से पीटा
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिले के शाहपुर इलाके के खडवली निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










