
महिला की हत्या कर ट्रॉली बैग में भरकर ठिकाने लगाई थी लाश, 25 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार
AajTak
पांच दिन पहले फरीदाबाद रोड पर एक ट्रॉली बैग में भरी हुई महिला की लाश मिली थी. उस महिला की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी.
Gurugram Woman Murder: हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला की हत्या करने के बाद उसकी लाश को ट्रॉली बैग में डालकर ठिकाने लगाने वाले दो आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की जानकारी देने पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था.
गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पांच दिन पहले फरीदाबाद रोड पर एक ट्रॉली बैग में भरी हुई महिला की लाश मिली थी. उस महिला की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी.
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि महिला की खून से सनी लाश 3 मई की सुबह फरीदाबाद रोड पर एक स्कूल के पास मिली थी. उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी और गुरुग्राम पुलिस ने उसकी पहचान बताने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. उन्होंने बताया कि सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर 40 क्राइम यूनिट की एक टीम ने जांच के दौरान बुधवार रात को उसी इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बाद में महिला की पहचान 33 वर्षीय परवीन उर्फ रिया के रूप में हुई, जो पश्चिम बंगाल के तिलजला के परकसरकस गांव की रहने वाली थी.
पुलिस ने बताया कि वह गुरुग्राम के नाथूपुर गांव में रह रही थी. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले दिनेश कुमार (22) के रूप में हुई है, जो एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला विप्लव विश्वास (26) निजी ड्राइवर के तौर पर काम करता है.
पुलिस ने बताया कि दोनों लोग सिकंदरपुर गांव में रह रहे थे. पूछताछ के दौरान दिनेश ने खुलासा किया कि वह 3 मई को सुबह करीब 2 बजे सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास महिला से मिला था और उसे सिकंदरपुर में अपने किराए के मकान में ले गया. पुलिस ने बताया कि वहां दोनों ने शराब पी और वित्तीय मामले को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










