
महिला कर्मचारी से करते थे छेड़छाड़, डालते थे संबंध बनाने का दबाव, दो अफसरों पर केस दर्ज
AajTak
राजस्थान के अलवर में बिजली निगम के कर्मचारियों ने विधवा महिला कर्मचारी से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया और महिला से अश्लीलता करते हुए फोटो खींचते थे. महिला का सर्विस रिकॉर्ड खराब करने की धमकी दी. विधवा महिला ने खैरथल थाने में मामला दर्ज कराया है.
राजस्थान में अलवर जिले के खैरथल में बिजली निगम के एईएन और जेईएन द्वारा साथी महिला कर्मचारी पर दबाव बनाकर नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालने और अश्लीलता करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विद्युत महिला कर्मी ने अधिकारियों के सामने अपने ही विभाग में कार्यरत एईएन व जेईएन के खिलाफ अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










