
महिलाओं को 3 हजार, बेरोजगारों को 4 हजार... महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA ने जारी कीं पांच गारंटी
AajTak
महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों- कांग्रेस, शिवसेना (UBT), एनसीपी (शरद पवार) आदि के नेताओं ने महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा का आयोजन किया. इसमें गठबंधन में शामिल सभी दलों के बड़े नेता शामिल हुए. राहुल गांधी ने मंच से खुलकर बीजेपी और शिंदे सरकार पर निशाना साधा. एमवीए के नेताओं ने इस दौरान चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं. एमवीए और महायुति में सीट शेयरिंग के बाद अब चुनावी वादे भी जारी होने लगे हैं. इस क्रम में बुधवार को एमवीए ने अपनी पांच गारंटी जारी कर दी हैं. इनमें महिलाओं को प्रति माह वित्तीय सहायता, किसानों का लोन माफ, बेरोजगारों को आर्थिक सहायता, परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा आदि शामिल है.
दरअसल, महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों- कांग्रेस, शिवसेना (UBT), एनसीपी (शरद पवार) आदि के नेताओं ने महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा का आयोजन किया. इसमें गठबंधन में शामिल सभी दलों के बड़े नेता शामिल हुए. राहुल गांधी ने मंच से खुलकर बीजेपी और शिंदे सरकार पर निशाना साधा. एमवीए के नेताओं ने इस दौरान चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया.
ये हैं एमवीए की पांच गारंटी-
1. महालक्ष्मी: महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता मिलेगी और पूरे महाराष्ट्र में सरकारी बसों में मुफ्त परिवहन की सुविधा मिलेगी.
2. कृषि समृद्धि: पूरे महाराष्ट्र में सभी किसानों के 3 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे. इसके अलावा, लगातार अपने ऋण चुकाने वाले किसानों को 50,000 रुपये का प्रोत्साहन भुगतान प्रदान किया जाएगा.
3. युवकन्ना शब्द: महाराष्ट्र के हर बेरोजगार युवक को 4,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










