
'महिलाओं को खुले में 1100 रुपये बांट रहे हैं प्रवेश वर्मा', मुख्य चुनाव आयुक्त से केजरीवाल ने की शिकायत, तुरंत रेड की मांग को लेकर दिया पत्र
AajTak
आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की है. सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी दी है और बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के घर पर तुरंत रेड डालने की अपील की है.
आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के घर रेड डालने की अपील की है. उन्होंने बीजेपी नेता पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है.
सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को खुले में 1100 रुपये बांटने का आरोप लगाया है. वह नौकरियों का झांसा देकर लोगों से वोट मांग रहे हैं और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. केजरीवाल ने DEO को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड और ट्रांसफर करने की भी मांग की है.
बीते महीने आप ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को कैश बांटने का आरोप लगाया था. इन आरोपों पर बोलते हुए प्रवेश वर्मा ने कहाथा कि मैं यह घोषणा करता हूं कि चाहे कितना भी शोरगुल और हंगामा क्यों न हो, मैं हर व्यक्ति की सहायता करने के अपने मिशन पर अडिग रहूंगा. नई दिल्ली की हर जरूरतमंद महिला को मेरा यह वादा है. आपको यह सहायता हर परिस्थिति में और बिना किसी बाधा के प्राप्त होगी. पेंशन की ज़रूरतों से लेकर नौकरी की ज़रूरतों तक, उनके भाई और बेटे - उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रवेश साहिब सिंह वर्मा 24*7 काम करते रहेगा.
केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. वह आप प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. साथ ही कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इस सीट पर तीन बड़े चेहरों के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय होता जा रहा है.
एक चरण में होगा दिल्ली में चुनाव

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










