
महिलाओं के लिए होंगी वॉलंटियर, ऐप से शिकायत, CCTV से निगरानी, नहीं होगी नाइट शिफ्ट...कोलकाता कांड के बाद CM ममता का ऐलान
AajTak
महिलाओं के लिए अलग से रेस्ट रूम होगा जिसमें टॉयलेट अटैच रहेगा. रात में महिला स्वयंसेवक ड्यूटी पर होंगी. इसके अलावा सीसीटीवी की पूरी कवरेज के साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाए जाएंगे.
पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई जघन्य घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला सुरक्षा पर कार्यक्रम शुरू किया है. इसका नाम Rattirer Sathi रखा गया है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है. महिलाओं के लिए अलग से रेस्ट रूम होगा जिसमें टॉयलेट अटैच रहेगा. रात में महिला स्वयंसेवक ड्यूटी पर होंगी. इसके अलावा सीसीटीवी की पूरी कवरेज के साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाए जाएंगे.
मोबाइल ऐप से कर सकेंगे शिकायत सभी कामकाजी महिलाओं के लिए अलार्म के साथ एक विशेष मोबाइल ऐप विकसित किया जाएगा और उसे पुलिस स्टेशन से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर का उपयोग किया जाएगा.
ये कदम भी उठा सकती है पुलिस -महिला सुरक्षा के लिए सरकार अन्य कई कदम उठा सकती है. सभी मेडिकल कॉलेज, और अस्पतालों, महिला छात्रावासों और ऐसे अन्य स्थानों पर रात में पुलिस गश्त करेगी. -अस्पतालों आदि की सभी मंजिलों पर पर्याप्त पीने का पानी की सुविधा होगी.
-मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड आदि को पहचान पत्र लटकाए रखना होगा. -सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे. -महिला डॉक्टरों सहित महिलाओं के काम के घंटे एक बार में 12 घंटे से अधिक नहीं होने चाहिए. -जहां तक हो सके महिलाओं के लिए नाईट शिफ्ट टाला जाना चाहिए. -सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों, जिला मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुरक्षा गार्ड महिला और पुरुष दोनों होने चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










