
महिलाओं के छोटे उद्योग-काम को बढ़ावा देने के लिए नया GST कैसे मदद करेगा? निर्मला का जवाब
AajTak
जीएसटी रिफॉर्म्स महिलाओं के छोटे उद्योगों और कामों को बढ़ावा देने के लिए कैसे मददगार साबित होगा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आजतक के इंटरव्यू में ये सवाल भी हुआ. वित्त मंत्री ने इसका जवाब देते हुए ड्रोन दीदी से लेकर लखपति दीदी तक, सरकार की योजनाएं गिनाईं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) रिफॉर्म्स को लेकर आजतक से खास बातचीत में प्री जीएसटी रेट्स और अब के सुधार, हर बिंदु पर सवालों के जवाब दिए. वित्त मंत्री इसे देश का मैनिफेस्टो बताया और विपक्ष के आरोप पर भी पलटवार किया. उन्होंने विपक्ष को जीएसटी पर कमेंट करने से पहले होमवर्क करने की नसीहत भी दी.
जीएसटी रिफॉर्म्स से महिलाओं के छोटे उद्योगों और काम को बढ़ावा देने के लिए कैसे मदद करेगा. इस सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए इंसेंटिव, एम्पावरमेंट... ये सब सरकार की नीतियों के जरिये होता है. इसीलिए महिला के लिए एक कैटेगरी रखा गया है.
उन्होंने कहा कि मुद्रा लोन में आधे से ज्यादा महिलाएं हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि महिला एंटरप्रेन्योर्स के लिए कुछ योजनाएं आई हुई हैं और आ रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि ड्रोन दीदी, लखपति दीदी... ये सब सरकार की योजनाएं ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ही हैं.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के इस छात्र ने बताया जीएसटी 1-2-3 का मतलब, प्रभावित हुईं निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री ने कहा कि महिला साबुन खरीदेगी या साड़ी खरीदेगी, टैक्स सिस्टम में यह काम करने के योग्य नहीं है. योजनाओं के जरिये यह किया जा सकता है. पेट्रोल, डीजल और प्राकृतिक गैस जीएसटी के दायरे में क्यों नहीं आते? उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा कि इस संबंध में निर्णय राज्यों से आना चाहिए.
यह भी पढ़ें: कोरोना काल और आज की वैश्विक चुनौतियों में कौन सा समय ज्यादा कठिन था, क्या बोलीं निर्मला?

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








