
महाविनाश के बाद भूकंप से फिर दहला तुर्की, हताय प्रांत में 6.4 तीव्रता के झटके, कई इमारतों को नुकसान
AajTak
तुर्की में सोमवार देर रात भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए. हताय प्रांत में 6.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. 6 फरवरी को 7.4 तीव्रता के महाविनाशकारी भूकंप के बाद एक बार फिर तुर्की में दहशत का माहौल है. जमीन पर अफरा-तफरी का माहौल नजर है. बताया जा रहा है कि कई इमारतों में दरारें भी आ गई हैं.
तुर्की में सोमवार देर रात (भारतीय समयानुसार) 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया. हताय प्रांत में ये तेज झटके महसूस किए गए हैं. 6 फरवरी को आए महाविनाशकारी भूकंप के बाद एक बार फिर धरती दहलने से तुर्की में दहशत का माहौल है. इस दौरान सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आया. फिलहाल कितना नुकसान हुआ, ये स्पष्ट नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि कई इमारतों में दरारें आई हैं. दरअसल, दो हफ्ते पहले ही तुर्की और सीरिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
अब एक बार फिर तुर्की की धरती कांपी है. 6.4 के जोरदार झटकों ने सभी को खौफजदा कर दिया है. जान-माल की कोई हानी हुई या नहीं, अभी कहा नहीं जा सकता. लेकिन लोगों में डर का माहौल है. वे अभी तक पिछले भूकंप से उबरे भी नहीं थे कि अब एक बार फिर उन्हें तबाही की आशंका सताने लगी है. अब ये डर इसलिए है क्योंकि पिछला भूकंप विनाशकारी था. वैसे Nicosia में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. वहां पर इसकी तीव्रता 6.2 रही है, माना जा रहा है कि तुर्की की वजह से ही वहां पर भी झटके महसूस किए गए.
पहले ही हो चुका महाविनाश
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी तुर्की में 6 फरवरी की सुबह को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का पहला झटका सुबह 4.17 बजे आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था. इससे पहले की लोग इससे संभल पाते कुछ देर बाद ही भूकंप का एक और झटका आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप के झटकों का यह दौर यहीं नहीं रुका. इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और झटका लगा. भूकंप के इन झटकों ने मालाटया, सनलीउर्फा, ओस्मानिए और दियारबाकिर सहित 11 प्रांतों में तबाही मचा दी. शाम 4 बजे भूकंप का एक और यानी चौथा झटका आया. बताया जा रहा है कि इस झटके ने ही सबसे ज्यादा तबाही मचाई. इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद शाम 5.30 बजे भूकंप का 5वीं झटका आया.
तुर्की को मिली भारत से भी मिली थी बड़ी मदद
तुर्की में कई दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और लगातार शव बाहर निकाले गए. इस रेस्क्यू मिशन में भारत ने तुर्की की बड़ी मदद की थी. एनडीआरफ की कई टीमें भेजी गईं, राहत सामग्री भी लगातार पहुंचाई गई. भारतीय सेना ने तो तुर्की में अपने अस्पताल भी बना लिए थे जहां पर घायलों को उपचार मिला. कुछ दूसरे देशों ने भी अपनी तरफ से तुर्की को सहायता भेजी थी. रविवार को ही भारत की एनडीआरफ की आखिरी टीम वापस देश लौटी है. पीएम मोदी ने सोमवार को सभी एनडीआरएफ की टीमों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










