
महाराष्ट्र सीएम बने तो देवेंद्र फडणवीस को क्या क्या मैनेज करना होगा? | Opinion
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम उनके समर्थकों ने आगे किया है, न कि बीजेपी नेतृत्व ने. महाराष्ट्र के मामले में बीजेपी काफी सोच समझकर कदम बढ़ा रही है, खासकर देवेंद्र फडणवीस के नाम को लेकर - सामने मराठा जैसा संवेदनशील मुद्दा भी तो है.
देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की राह में सबसे बड़ी बाधा तो एकनाथ शिंदे ही थे. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के लिए ये बड़ी ही राहत वाली बात है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है.
एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री न बनने की सूरत में उनके नये रोल को लेकर भी अलग अलग तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. कभी उनके केंद्र सरकार का हिस्सा बनने तो कभी महाराष्ट्र में ही उनकी भूमिका तलाशी जा रही है, और ऐसी चर्चाएं अंदर बाहर दोनो तरफ हो रही हैं - महायुति के एक और मजबूत पार्टनर एनसीपी नेता अजित पवार ने तो पहले बीजेपी के मुख्यमंत्री को अपना समर्थन दे दिया था.
अजित पवार की ही तरह अब एकनाथ शिंदे ने भी साफ कर दिया है कि उनको भी बीजेपी हाईकमान का फैसला खुशी खुशी मंजूर होगा. इस बीच उनके बेटे को डिप्टी सीएम बनाये जाने की भी चर्चा चल रही है.
एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने अपनी तरफ से भले ही देवेंद्र फडणवीस के रास्ते के कांटे साफ कर दिये हों, लेकिन जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेता अमित शाह की मंजूरी नहीं मिल जाती, सारी बातें बेकार लगती हैं. ये बात देवेंद्र फडणवीस भी अच्छी तरह जानते हैं. इस बीच वो दिल्ली का भी दौरा कर चुके हैं. देवेंद्र फडणवीस ने अपनी तरफ से दिल्ली दौरे को लेकर सफाई भी दी थी कि वो शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.
महायुति को मिली 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 132 सीटें मिल जाने के साथ ही देवेंद्र फडणवीस की मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी पक्की हो गई थी, लेकिन ये तो अब तक पक्का नहीं हो पाया है कि वो मुख्यमंत्री बनने ही जा रहे हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस के अलावा कुछ और भी नाम पर विचार कर रहा है. बीजेपी में मराठा नेताओं की बात करें तो एक नाम तो विनोद तावड़े ही हैं, जो देवेंद्र फडणवीस के कट्टर विरोधी हैं, और हाल ही में विवादों में भी थे. मराठा चेहरों में आशीष शेलार और राधाकृष्ण विखे पाटिल जैसे नेता भी हैं. राधाकृष्ण विखे पाटिल को अमित शाह का करीबी भी माना जाता है - अगर मराठा समुदाय से बीजेपी आलाकमान को कोई मराठा नेता पसंद आ गया तो देवेंद्र फडणवीस के लिए मुश्किल भी हो सकती है.
ये तो रहीं, देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने से पहले की मुश्किलें, मुख्यमंत्री बन जाने के बाद भी देवेंद्र फडणवीस के लिए रास्ता कोई आसान नहीं रहने वाला है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










