
महाराष्ट्र: MVA ने सीएम शिंदे पर साधा निशाना, कहा- महिलाओं के खिलाफ राज्य में बढ़ रहा है क्राइम
AajTak
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि सिर्फ मुझे और शरद पवार को ही गद्दारों ने धोखा नहीं दिया है, बल्कि महाराष्ट्र को भी विश्वासघात का सामना करना पड़ा है. यह महायुति का सबसे बड़ा पाप है. ठाकरे ने कहा कि एमवीए सत्ता में आने पर नौकरियां उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित करेगा.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने रविवार को गद्दारंचा पंचनामा नाम से एक डॉक्यूमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार पर पड़ोसी राज्य गुजरात के पक्ष में महाराष्ट्र को धोखा देने का आरोप लगाया है.
महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने महाराष्ट्र सरकार पर मेगा प्रोजेक्ट को गुजरात में जाने से रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने का भी आरोप लगाया है.
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि सिर्फ मुझे और शरद पवार को ही गद्दारों ने धोखा नहीं दिया है, बल्कि महाराष्ट्र को भी विश्वासघात का सामना करना पड़ा है. यह महायुति का सबसे बड़ा पाप है. ठाकरे ने कहा कि एमवीए सत्ता में आने पर नौकरियां उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित करेगा.
एमवीए नेताओं ने कहा कि गद्दारंचा पंचनामा में राज्य सरकार के विधायकों और नगर सेवकों की खरीद, सरकारी अधिकारियों के ट्रांसफर, सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए रेट कार्ड के साथ-साथ धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट, (मुंबई) सड़क कांक्रीटीकरण और टेंडरों में घोटाले की जानकारी मिली है. उन्होंने पंचनामा में आवश्यक चीजों की कीमतों में वृद्धि को ऐतिहासिक बताया है.
शिंदे सरकार ने प्रतिमा निर्माण में भी किया भ्रष्टाचार
राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि शिंदे सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ने निर्माण में भी भ्रष्टाचार किया था. जबकि महिलाओं के खिलाफ क्राइम बढ़ रहे थे जो सत्तारूढ़ गठबंधन का गंभीर पाप था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










