
महाराष्ट्र: BMC अस्पताल की बड़ी लापरवाही... वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती था मरीज, चूहों ने किया लहूलुहान
AajTak
सोमवार को कुछ चूहों ने मरीज के आंख के ऊपर के हिस्से यानी कि पलक को काट खाया. डॉक्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आंख की पलक को जो नुकसान हुआ है वह चूहों के काटने से हुआ है. इस मामले को देखते हुए हम और भी सुधार के उपाय पर ध्यान दे रहे हैं.
महाराष्ट्र के बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) अस्पताल में मंगलवार को एक भयंकर लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए एक मरीज की पलक को चूहों ने काट खाया. 24 साल के श्रीनिवास येल्लप्पा को बीएमसी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. सोमवार को कुछ चूहों ने मरीज के आंख के ऊपर के हिस्से यानी कि पलक को काट खाया. डॉक्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आंख की पलक को जो नुकसान हुआ है वह चूहों के काटने से हुआ है. इस मामले को देखते हुए हम और भी सुधार के उपाय पर ध्यान दे रहे हैं. ताकि भविष्य में इस तरह की घटना घटित नहीं हो. येल्लप्पा की बहन ने कहा, 'मंगलवार सुबह जब मैं अपने भाई से मिलने अस्पताल पहुंची तो देखा कि उसके बांये आंख पर चोट के निशान थे और पलक से खून बह रहे थे. मैंने इस बारे में प्राधिकरण को जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें अपनी गलती का ऐहसास हुआ. मेरे भाई को बाद में दूसरे बेड पर शिफ्ट कर दिया गया है और उसके घाव का इलाज किया जा रहा है. वह पहले से ही क्रिटिकल हालात में था. अगर ऐसे में उसे कुछ होता है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा?'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











