
महाराष्ट्र: ₹10 खर्च करने पर बच्ची का प्राइवेट पार्ट जलाने वाली महिला को बॉम्बे HC से मिली जमानत
AajTak
आरोपी वंदना काले को जमानत देते हुए जस्टिस शिवकुमार डिगे की बेंच ने कहा,
बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने हाल ही में एक महिला को जमानत दे दी, जिस पर अपनी सात साल की भतीजी को चॉकलेट खरीदने पर 10 रुपये खर्च करने के कारण गंभीर रूप से जलाने का आरोप था. आरोपी वंदना काले को जमानत देते हुए जस्टिस शिवकुमार डिगे की बेंच ने कहा, "आवेदक चार साल और 6 महीने से ज्यादा वक्त से सलाखों के पीछे है, फिर भी मुकदमे में कोई प्रगति नहीं हुई है. वह अपनी सात साल की बेटी के साथ जेल में है. आवेदक की कारावास अवधि को देखते हुए, उसे और हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है."
यह मामला 2020 का है, जब वंदना काले को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था.
महिला पर क्या आरोप लगे थे?
अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि वंदना ने 28 सितंबर, 2020 को अपनी भतीजी को चिकन खरीदने के लिए 50 रुपए दिए थे. बच्ची के लौटने पर पता चला कि उसने 10 रुपए का इस्तेमाल चॉकलेट खरीदने में किया था, जिससे कथित तौर पर वंदना नाराज हो गईं थी.
आरोप है कि उसने बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए, उसके मुंह में रूमाल ठूंस दिया और उसके प्राइवेट पार्ट और जांघों को गर्म चम्मच और लोहे से जला दिया. बच्ची अपनी मौसी के साथ रहती थी क्योंकि उसकी मां की मौत हो चुकी है और उसका पिता शराबी था, जो उसकी देखभाल नहीं करता था.
एक पड़ोसी ने बच्ची के अन्य रिश्तेदारों को बताया कि वह गंभीर चोटों की वजह से चलने नहीं पा रही है, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











