
महाराष्ट्र से बाहर भी एकनाथ शिंदे ने उद्धव को दिया झटका, 15 में से 12 स्टेट उड़ाए
AajTak
उद्धव ठाकरे को एक के बाद एक कर बड़े झटके लग रहे हैं. पहले पार्टी से विधायक बागी हुए, इसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ा. इसके बाद पार्टी के 19 में से 12 सांसदों ने एकनाथ शिंदे को समर्थन दे दिया. इतना ही नहीं मुंबई, ठाणे, पुणे समेत कई नगर निगमों और नगरपालिकाओं में पार्षद और मेयरों ने एकनाथ खेमे को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खेमे वाली शिवसेना में बड़ी सेंधमारी की है. शिवसेना के 15 में से 12 राज्यों के स्टेट यूनिट चीफ ने शिंदे गुट को समर्थन देने का ऐलान किया है. शिंदे गुट को समर्थन देने वाले नेताओं में दिल्ली, मणिपुर, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के स्टेट यूनिट चीफ शामिल हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को बैठक बुलाई थी. इस बैठक में शिवसेना के 15 में से 12 राज्यों के स्टेट यूनिट चीफ शामिल हुए. शिंदे गुट के सभी विधायक और सांसद भी बैठक में मौजूद थे. इस दौरान 12 राज्यों के शिवसेना प्रदेश यूनिट चीफ ने एकनाथ शिंदे खेमे को समर्थन देने का ऐलान किया. शिंदे खेमे को इन नेताओं ने दिया समर्थन
- दिल्ली शिवसेना स्टेट चीफ संदीप चौधरी - मणिपुर शिवसेना स्टेट चीफ टोंबी सिंह - एमपी शिवसेना स्टेट चीफ थडेश्वर महावर - गुजरात शिवसेना स्टेट चीफ एसआर पाटिल - छत्तीसगढ़ शिवसेना स्टेट चीफ धनंजय परिहार - राजस्थान शिवसेना स्टेट चीफ मुरारी अन्ना - गोवा शिवसेना स्टेट चीफ जितेश कामत - कर्नाटक शिवसेना स्टेट चीफ ए हकारी - पश्चिम बंगाल शिवसेना स्टेट चीफ शांति दत्ता - ओडिशा शिवसेना स्टेट इंचार्ज ज्योतिश्री प्रसन्ना कुमा - त्रिपुरा शिवसेना स्टेट इंचार्ज बी नाथ
शिवसेना के बागी विधायकों के समर्थन से सीएम बने शिंदे
एकनाथ शिंदे ने जून में शिवसेना से बगावत कर दी. इसके बाद उन्होंने शिवसेना के करीब 40 बागी विधायकों के साथ मिलकर बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई. एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इसके बाद शिवसेना के 19 में से 12 सांसद भी एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल हो चुके हैं. शिवसेना पर दावे को लेकर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच चुनाव आयोग से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई भी जारी है.
उद्धव ठाकरे को लगातार लग रहे झटके उद्धव ठाकरे को एक के बाद एक कर बड़े झटके लग रहे हैं. पहले पार्टी से विधायक बागी हुए, इसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ा. इसके बाद पार्टी के 19 में से 12 सांसदों ने एकनाथ शिंदे को समर्थन दे दिया. इतना ही नहीं मुंबई, ठाणे, पुणे समेत कई नगर निगमों और नगरपालिकाओं में पार्षद और मेयरों ने एकनाथ खेमे को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









