
महाराष्ट्र से तमिलनाडु तक... युवाओं को आतंकी बना रहे ये दो संगठन, NIA ने किया भंडाफोड़
AajTak
एनआईए ने देश के चार राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में छापेमारी की है. इस छापेमारी में कई आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री बरामद की गई है. महाराष्ट्र में तीन स्थानों और अन्य राज्यों मे एक-एक स्थानों पर छापेमाीर के दौरान कई भड़काई डिजिटल डिवाइस बरामद की गई हैं.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. देश में आतंक फैलाने की मंशा से युवाओं को गुमराह कर आतंकी समूहों में भर्तियां करने वाले अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) और तहरीक-ए-तालिबान का भंडाफोड़ किया है.
एनआईए ने देश के चार राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में छापेमारी की है. इस छापेमारी में कई आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री बरामद की गई है. महाराष्ट्र में तीन स्थानों और अन्य राज्यों मे एक-एक स्थानों पर छापेमारी के दौरान कई भड़काऊ डिजिटल डिवाइस बरामद की गई हैं. एनआईए इस साजिश में शामिल लोगों का पता लगाने और आतंकी संगठनों की कट्टरपंथी योजनाओं का भंडाफोड़ करने के लिए जांच कर रही है.
बता दें कि ये छापेमारी इन दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े दो आरोपियों के खिलाफ अप्रैल 2023 में दर्ज एनआईए की जांच का हिस्सा है. ये दोनों आरोपी आंतकी गतिविधियों में शामिल थे जिनमें अफगानिस्तान में जमीन खरीदने के लिए विदेश में फंड ट्रांसफर करना भी शामिल है.
एनआईए की जांच में पता चला है कि ये लोग युवाओं को गुमराह कर आतंकी संगठनों में उनकी भर्तियां करते थे. इस पूरी साजिश की मंशा भारत में आतंक बढ़ाना और शांति एवं सौहार्द को बाधित करना है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












