
महाराष्ट्र: सीएम उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे भी कोरोना संक्रमित, 11 मार्च को ली थी वैक्सीन की डोज
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी और सामना की संपादक रश्मि ठाकरे कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं. वह फिलहाल होम क्वारंटीन में हैं.रश्मि ने 11 मार्च को कोरोना वैक्सीन की डोज ली थी.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी और सामना की संपादक रश्मि ठाकरे कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं. वह फिलहाल होम क्वारंटीन में हैं.रश्मि ने 11 मार्च को कोरोना वैक्सीन की डोज ली थी. इससे पहले शनिवार को उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद मैंने अपनी जांच कराई जिसके बाद मेरा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया. मैं अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील करता हूं साथ ही सभी से सतर्कता बरतने का अनुरोध करता हूं. कोविड के तहत जारी दिशानिर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









