
महाराष्ट्र: सांगली में 'हिट एंड रन' केस, नशे में धुत कार ने 6 गाड़ियों को कुचला
AajTak
महाराष्ट्र के सांगली में नशे में धुत स्कोडा ड्राइवर गलत साइड से कई वाहनों को कुचलकर 6–7 लोगों को घायल कर गया, भीड़ ने उसकी पिटाई की.
महाराष्ट्र के सांगली जिले में बालाजी मिल रोड पर एक भयानक 'हिट एंड रन' की घटना हुई. गलत साइड से आ रहे एक नशे में धुत स्कोडा कार ड्राइवर ने दो टू-व्हीलर समेत 5 से 6 गाड़ियों को बुरी तरह से कुचल दिया. इस घटना में 6 से 7 लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और उसकी कार में भी तोड़फोड़ की.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने भीड़ के गुस्से से ड्राइवर को बचाया और उसे हिरासत में ले लिया. सांगली के इस हादसे में ड्राइवर की लापरवाही और नशे की हालत के कारण कई निर्दोष लोग चोटिल हुए हैं.
गलत साइड से आया ड्राइवर
यह घटना सांगली के बालाजी मिल रोड पर हुई. तेज रफ्तार स्कोडा कार का ड्राइवर गलत साइड से आ रहा था. नशे की हालत में ड्राइवर ने सड़क पर चल रहे दो टू-व्हीलर सहित करीब पांच से छह गाड़ियों को टक्कर मार दी और कुचल दिया. इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
लोगों का गुस्सा फूटा

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












