
महाराष्ट्र सरकार की नई पहल, गांव के कोरोना मुक्त होने पर मिलेगा 50 लाख का इनाम
AajTak
महाराष्ट्र के गांवों को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने बुधवार को 'कोरोना मुक्त गांव' प्रतियोगिता की घोषणा की. राज्य के छह राजस्व संभागों में से प्रत्येक के विजेता गांव को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी.
कोरोना की दूसरी लहर की सबसे अधिक मार झेलने वाले महाराष्ट्र ने अब नया अभियान शुरू किया है. महाराष्ट्र के गांवों को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने बुधवार को 'कोरोना मुक्त गांव' प्रतियोगिता की घोषणा की. राज्य के छह राजस्व संभागों में से प्रत्येक के विजेता गांव को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी. महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि यह प्रतियोगिता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा हाल ही में घोषित 'माई विलेज कोरोना फ्री' पहल का एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य तालुकाओं, जिलों और अंततः पूरे महाराष्ट्र राज्य को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त बनाना है,
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










