
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एलान, आपदा प्रभावित किसानों को 100% मुआवजा, कल से खाते में भेजी जाएगी राशि
AajTak
महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा एलान किया है. जिसके तहत नांदेड़ के आपदा प्रभावित किसानों को 100 प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा. वहीं, जल्द ही अन्य जिलों को लेकर भी सरकार की तरफ से बड़ा एलान किया जाएगा.
महाराष्ट्र सरकार ने बारिश और बाढ़ से प्रभावित नांदेड़ के किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है. जिसके अनुसार आपदाओं से हुई फसलों के नुकसान के लिए किसानों को 100 प्रतिशत मुआवज़ा दिया जाएगा. एक एजेंसी के मुताबिक राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भारणे ने कहा है कि 553.48 करोड़ रुपये की राहत राशि का वितरण सोमवार से शुरू होगा.
करीब 8 लाख किसानों को मिलेगा फायदा
कटाव और गाद से प्रभावित ज़मीनों के लिए 20.81 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मंज़ूर की गई है. भारणे ने एक बयान में कहा कि फ़सलों के नुकसान से प्रभावित किसानों की सूची एक विशेष अभियान के ज़रिए सरकारी पोर्टल पर अपलोड की जा रही है और मंज़ूर की गई राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी.
यह भी पढ़ें: किसान को मिला मोम जैसा टुकड़ा, कीमत पांच करोड़ से ज्यादा... बेचने निकला तो पकड़ा गया, क्या है पूरी कहानी?
भारणे के मुताबिक नांदेड़ पहला ज़िला है, जहां भारी बारिश से प्रभावित फ़सलों वाले किसानों को 100 प्रतिशत राहत मिलेगी. ज़िले के आंकड़ों के अनुसार 648533 हेक्टेयर से ज़्यादा की फ़सलें बर्बाद हुईं, जिससे लगभग 7.74 लाख किसान प्रभावित हुए.
कुल खरीफ बुवाई क्षेत्र का लगभग 86 प्रतिशत लगातार बारिश से प्रभावित हुआ. जिसके चलते सोयाबीन, कपास, अरहर, मूंग, उड़द, ज्वार, सब्ज़ियों, हल्दी और केले की फसलों को भारी नुकसान हुआ है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









