
महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल कोश्यारी फिर आमने-सामने, नवाब मलिक ने लगाए ये आरोप
AajTak
महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने राज्य की कैबिनेट बैठक में आरोप लगाया कि राज्यपाल ने बिना अल्पसंख्यक मंत्रालय को पूछे या बताए परभनी में दो हॉस्टल्स का उद्घाटन कर दिया.
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के बीच फिर तनातनी हो गई है. इस बार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर आरोप लगाया है कि वह राज्य की शक्तियों का अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद महाराष्ट्र कैबिनेट ने भी राज्यपाल के बर्ताव पर नाखुशी जाहिर की है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










