
महाराष्ट्र सदन घोटाले में चमनकर बंधुओं के खिलाफ ईडी की कार्यवाही रद्द, छगन भुजबल अब भी आरोपी
AajTak
अदालत ने कहा कि 2021 में उन्हें एसीबी के केस से बरी किया जा चुका है और यह आदेश अब अंतिम है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए अदालत ने माना कि मूल अपराध खत्म होने पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस नहीं चल सकता.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत शुरू की गई कार्यवाही को खारिज कर दिया. यह कार्यवाही कृष्णा और प्रसन्ना चमनकर और उनकी साझेदारी फर्म केएस चमनकर एंटरप्राइजेज के खिलाफ की गई थी. अदालत ने कहा कि जब आरोपियों को मूल अपराध से ही बरी कर दिया गया है, तो मनी लॉन्ड्रिंग का मामला आगे नहीं चल सकता.
महाराष्ट्र सदन घोटाला वर्ष 2005 से जुड़ा है. उस समय महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी की सरकार थी. नई महाराष्ट्र सदन इमारत बनाने का ठेका दिल्ली में केएस चमनकर एंटरप्राइजेज को दिया गया था. आरोप है कि यह ठेका बिना टेंडर निकाले दिया गया. उस समय छगन भुजबल राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री थे.
यह भी पढ़ें: फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर सबूत नहीं... बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की महिला की याचिका
बाद में जब भाजपा-शिवसेना की सरकार सत्ता में आई और भुजबल की पार्टी विपक्ष में थी, तो उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए. चमनकर बंधुओं को भी इसमें घसीटा गया, हालांकि उन्हें एसीबी की जांच में बरी कर दिया गया था. भुजबल को भी 2021 में इस मामले से बरी कर दिया गया था.
हाईकोर्ट में सुनवाई और दलीलें
चमनकर बंधुओं ने 2025 में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट को निरस्त करने की मांग की. उनके वकील श्रीयश ललित ने दलील दी कि जुलाई 2021 में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें एसीबी के केस से बरी कर दिया था. यह आदेश अब अंतिम हो चुका है, ऐसे में ईडी की कार्यवाही जारी रखना कानूनन संभव नहीं है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








