
महाराष्ट्र संकटः सुप्रीम कोर्ट में आज उद्धव ठाकरे गुट की याचिकाओं पर होगी सुनवाई?
AajTak
महाराष्ट्र से जुड़े मामलों पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है लेकिन उद्धव गुट की ओर से दायर याचिकाएं मेंशन नहीं हैं. कपिल सिब्बल इन याचिकाओं पर अर्जेंट हियरिंग की गुहार सीजेआई की कोर्ट में लगा सकते हैं.
महाराष्ट्र के सियासी संकट को लेकर दायर याचिकाओं पर आज सुनवाई होनी है. महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने शिवसेना बागी गुट के 16 विधायकों को अयोग्यता की नोटिस दी थी जिसके खिलाफ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुप्रीम कोर्ट ने बागी गुट को राहत देते हुए डिप्टी स्पीकर की नोटिस पर 11 जुलाई तक रोक लगा दी थी.
सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले में सुनवाई होनी है. इस याचिका के बाद अगस्त महीने की शुरुआत से अब तक उद्धव ठाकरे गुट की ओर से सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं. उद्धव ठाकरे गुट की ओर से दायर इन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी बाकी है. कोर्ट ने ये कहकर सुनवाई टाल दी थी कि महाराष्ट्र से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुनवाई 11 जुलाई को होगी.
सुप्रीम कोर्ट की अवकाश कालीन पीठ ने सभी याचिकाओं पर सुनवाई 11 जुलाई को करने का आदेश दिया था. अब उद्धव ठाकरे गुट की ओर से दायर तीन याचिकाओं पर सुनवाई आज होगी भी, इसे लेकर संदेह की स्थिति बन गई है. ऐसा इसलिए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में जिन मामलों की आज सुनवाई होनी है, उनकी लिस्ट में उद्धव ठाकरे गुट की ओर से दायर याचिकाओं का जिक्र नहीं है. कहा जा रहा है कि आज सुबह सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए महाराष्ट्र के मामले मेंशन किए जा सकते हैं. इसे लेकर उद्धव ठाकरे गुट के सूत्रों का कहना है कि सुनवाई के लिए ये मामले मेंशन नहीं हुए तो कपिल सिब्बल इस मामले में शीघ्र सुनवाई की गुहार सीजेआई की अदालत के सामने लगा सकते हैं. उद्धव ठाकरे गुट के सूत्रों ने ये साफ कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए मामलों के मेंशन न होने की स्थिति में वे इसे अर्जेंट बताते हुए तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाई थी. बाद में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों ने बगावत कर दी और उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद शिवसेना के बागी विधायकों के गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ मिलकर सरकार बना ली.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








