
महाराष्ट्र: वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के एक माह बाद कोरोना संक्रमित हुए हेड कांस्टेबल की मौत
AajTak
कोरोना की गिरफ्त में आने से महाराष्ट्र पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई. हैरान करने वाली बात ये है कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद हेड कांस्टेबल रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दहिसर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद दम तोड़ दिया. ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने पर हेड कांस्टेबल की कोरोना की जांच कराई गई थी. रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. आईसीयू में भर्ती रहने के बाद हालत में कुछ सुधार हुआ, लेकिन जैसे ही आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया, तो तबीयत फिर बिगड़ गई. मजिस्ट्रेट की अदालत में थे तैनात मंबई पुलिस के 48 वर्षीय हेड कांस्टेबल संदीप तावड़े मजिस्ट्रेट की अदालत में तैनात थे. दहिसर थाना क्षेत्र में ही अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे. दहिसर पुलिस के अनुसार संदीप तावड़े ने 12 फरवरी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली, उसके बाद दूसरी खुराक 13 मार्च को ली. वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर लौट आए. इस बीच 21 अप्रैल को फिर से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










