
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले INDIA ब्लॉक में तनाव? 28 सीटों पर फंसा पेच
AajTak
महाराष्ट्र में जिन 28 सीटों पर पेच फंसने की खबर सामने आई है, ये सीटें मुंबई और विदर्भ क्षेत्र में हैं, जहां कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) दोनों दल दावा कर रहे हैं. इसके अलावा मुंबई में तीन प्रमुख विवादित सीटें हैं. जिसमें वर्सोवा, बायकुला और धारावी पर कांग्रेस दावा कर रही है. वर्सोवा, बायकुला और घाटकोपर (पश्चिम) पर शिवसेना (यूबीटी) दावा कर रही है
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर 'दंगल' शुरू हो चुका है. सूबे में सीट शेयरिंग को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों के बीच रस्साकसी जारी है. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के दलों के बीच कल (17 अक्टूबर) 9 घंटे तक मैराथन मंथन के बावजूद सीट बंटवारे का फाइनल फॉर्मूला सामने नहीं आ सका. जानकारी के मुताबिक मुंबई और विदर्भ की करीब 28 सीटें ऐसी हैं, जहां दो या दो से अधिक दल अपना-अपना दावा कर रहे हैं. इस बीच खबर तो ये भी है कि कांग्रेस 20 अक्टूबर को अपनी पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है, जबकि समाजवादी पार्टी जैसे छोटे घटक दल कह रहे हैं कि महाराष्ट्र में सीट बंटवारे में उनसे बात तक नहीं की जा रही है.
सीट शेयरिंग पर किसने क्या कहा? समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने 12 सीटों पर दावा किया है, उन्हें कौन-कौन सी सीट मिलेंगी, ये भी अभी तय नहीं है. इस बीच जुबानी बयानबाजी भी खूब हो रही है. उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि सीट शेयरिंग कर पाना प्रदेश के नेताओं के वश की बात नहीं है, इसलिए दिल्ली बात होगी. वहीं, कांग्रेस कह रही है कि संजय राउत जो मर्जी करें. उधर, समाजवादी पार्टी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के साथ सपा का यूपी में तालमेल है, वैसा ही तालमेल महाराष्ट्र में भी होगा.
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का जोश हाई!
ऐसे में सवाल ये है कि क्या लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक के अंदर महाराष्ट्र में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी कांग्रेस का हौसला क्या ज्यादा हाई हो रहा है. क्या महाराष्ट्र में INDIA ब्लॉक के अंदर सीट बंटवारे पर दोस्ती में कुश्ती होगी. लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने 48 में से 30 सीटें जीतीं, तो कांग्रेस का हौसला कुछ ज्यादा ही हाई हो गया. क्योंकि सबसे ज्यादा 13 सीटें जीतने वाली कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव में कभी शरद पवार की पार्टी वाली सीट पर तो कभी उद्धव ठाकरे की पार्टी के प्रभाव वाली सीट पर दावा कर रही है. मामला ऐसा फंसा कि बात धमकी, चेतावनी तक पहुंच गई.
बीजेपी ने उद्धव पर कसा तंज
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत कह रहे हैं कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता फैसला लेने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए कांग्रेस के हाईकमान से दिल्ली में बात करेंगे. वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय राउत क्या करते हैं, ये उनकी इच्छा है, हम संजय राउत पर नहीं बोलेंगे. हालांकि महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने तंज कसते हुए कहा कि पहले लोग मातोश्री चर्चा के लिए आते थे, अब उद्धव ठाकरे कटोरा लेकर दूसरों के घर घूम रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








