
महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव में बढ़ सकती हैं आदित्य ठाकरे की मुश्किलें!, वर्ली सीट से उम्मीदवार उतार सकती है MNS
AajTak
राज ठाकरे की सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि वह वर्ली विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव में अपना उम्मीदवार उतार सकते हैं. इस सीट से मनसे आदित्य ठाकरे के खिलाफ पार्टी नेता संदीप देशपांडे के मैदान में उतार सकती है. वहीं, बैठक के बाद सीएम ने बैठक के बाद अधिकारियों को वर्ली के मुद्दों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.
महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. अब जानकारी आ रही है कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना वर्ली विधानसभा सीट पर शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार सकती है. इस सीट से मनसे संदीप देशपांडे को मैदान में उतारने की संभावना है.
शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने वर्ली की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी. वर्ली से जुड़ी चिंताओं पर फोकस को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण है.
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बैठक के बाद शिंदे ने अधिकारियों को वर्ली के मुद्दों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है. मनसे नेता देशपांडे वर्ली निवासियों की समस्याओं को सक्रिय रूप से उठा रहे हैं.
विशेष रूप से मनसे ने 2019 के विधानसभा चुनावों में वर्ली से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था, क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे अपना पहला चुनाव लड़ रहे थे. चुनावी राजनीति में एंट्री करने वाले पहले आदित्य ने बिना किसी मजबूत विरोध के 62,247 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.
BJP और MNS ने बढ़ाई सक्रियता
शिवसेना (यूबीटी) की जीत के बावजूद वर्ली विधानसभा क्षेत्र में 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान बढ़त में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हु्ई है. जिसको मनसे एक संभावित मौके के रूप में देख रही है. यह स्पष्ट नहीं है कि सत्तारूढ़ गठबंधन या मनसे एक साथ चुनाव लड़ेंगे या नहीं. सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और सत्तारूढ़ बीजेपी अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए वर्ली में कार्यक्रम आयोजित कर इलाके में अपनी सक्रियता बढ़ा रही है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








