
महाराष्ट्र में Omicron विस्फोट, एक दिन में 31 नए केस, राज्य में 141 हुई संक्रमितों की संख्या
AajTak
महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने टेंशन बढ़ा दी है. यहां एक दिन में 31 नए मामले सामने सामने हैं. अब तक एक दिन में ये सबसे ज्यादा केस है.
महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने टेंशन बढ़ा दी है. यहां एक दिन में 31 नए मामले सामने सामने हैं. अब तक एक दिन में ये सबसे ज्यादा केस है. 31 नए मामलों में मुंबई से 27, ठाणे से 2, पुणे रूलर से 1 और अकोला से एक मरीज मिला है. इस तरह राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या 141 हो गई है. वहीं, मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 922 नए केस सामने आए और 2 मरीजों की मौत हुई है. इससे पहले महाराष्ट्र कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए BMC आयुक्त ने नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है. इसमें खुली या बंद जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने की मनाही है. यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो गया है. इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन में सभी सार्वजनिक स्थानों पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके अलावा जिम, स्पा, होटल, थिएटर और सिनेमा हॉल के लिए 50% क्षमता प्रभावी हो गई है.शादी में 100 लोगों को अनुमति सरकार की ओर से यह भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों में भी मौजूद लोगों की संख्या 100 से अधिक नहीं होनी चाहिए और खुली जगह में यह संख्या 250 से अधिक या स्थान की क्षमता का 25% जो भी कम हो, से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं, स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान क्षमता के सिर्फ 25% लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







