
महाराष्ट्र में 'INDIA' के सामने नई चुनौती, उम्मीदवार के ऐलान पर आमने-सामने कांग्रेस और उद्धव गुट
AajTak
आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर अब कांग्रेस और उद्ध ठाकरे की पार्टी शिव सेना आमने-सामने आ गई है. उद्धव की सेना की तरफ से कथित रूप से बिना चर्चा के उम्मीदवार का ऐलान किया गया है. इसके विरोध में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपने नाम का ऐलान कर दिया. राज्य के लिए कांग्रेस ऑब्जर्वर का कहना है कि एमवीए की मीटिंग के बाद फैसला होगा.
आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन मझधार में फंस गया है. यहां कांग्रेस और शिव सेना के बीच विवाद शुरू हो गया है. विवाद मुंबई के उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट को लेकर है, जहां से पार्टी नेता संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते हैं. इस बीच उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने यहां सिटिंग सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे के नाम का ऐलान कर दिया है.
उद्धव ठाकरे की शिव सेना की तरफ से उम्मीदवार का ऐलान तब किया गया है जब पार्टी के महाराष्ट्र ऑब्जर्वर रमेश चेन्नितला मुंबई में ही हैं. उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ मीटिंग के बाद विवादों पर कहा कि संजय निरुपम पार्टी के सीनियर नेता हैं और वह उत्तर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. एक बार महा विकास अघाड़ी यानी एमवीए के बीच बातचीत हो जाए उसके बाद उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा. एमवीए में इसको लेकर कोई विवाद नहीं है.
ये भी पढ़ें: पंजाब की सभी 13 सीटों और चंडीगढ़ में भी अपना उम्मीदवार उतारेगी AAP, केजरीवाल का ऐलान
'बिना चर्चा उम्मीदवार की घोषणा गठबंधन का उल्लंघन'
मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट से उद्धव की अगुवाई वाली शिव सेना के गजानन कीर्तिकर सांसद हैं. पार्टी की तरफ से इस बार उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया गया है. इसी की वजह से संजय निरुपम ने इसका विरोध किया और कहा कि यह इंडिया गठबंधन का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ते रहे हैं और इस बार भी यह सीट कांग्रेस को ही मिलनी चाहिए और कांग्रेस के ही उम्मीदवार को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए.
'उत्तर पश्चिम सीट हमेशा से कांग्रेस की'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










