
महाराष्ट्र में 4200 चूजों की मौत से हड़कंप... बर्ड फ्लू के खतरे के बीच संक्रमण की आशंका, प्रशासन ने शुरू की जांच
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर जिले में बर्ड फ्लू के खतरे के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां अहमदपुर तहसील के ढालेगांव गांव में एक पोल्ट्री फार्म में 4,200 चूजों की मौत हो गई. प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे पहले उदगीर शहर में करीब 60 कौओं की बर्ड फ्लू से मौत की पुष्टि हुई थी.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है. यहां एक पोल्ट्री फार्म में 4,200 चूजों की अचानक मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया. ये चूजे पांच से छह दिन के थे और उनकी मौत दो से तीन दिनों के भीतर हुई. पोल्ट्री फार्म मालिक ने समय रहते अधिकारियों को इस घटना की जानकारी नहीं दी. प्रशासन ने मृत चूजों के सैंपल पुणे स्थित स्टेट एनिमल डिजीज डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी भेज दिए हैं और जांच जारी है. इससे पहले इसी जिले के उदगीर शहर में 60 कौओं की बर्ड फ्लू से मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिसके बाद प्रशासन और पशुपालन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला लातूर की अहमदपुर तहसील के ढालेगांव गांव का है. यहां पोल्ट्री फार्म में चूजों की मौत की घटना सामने आई है. यहां उदगीर शहर में लगभग 60 कौओं की बर्ड फ्लू से मौत की पुष्टि भी हो चुकी है, जिसको लेकर प्रशासन सतर्कता बरता रहा है. सूचना मिलने के बाद टीम ने मृत चूजों के सैंपल पुणे के स्टेट एनिमल डिजीज डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजे हैं.
यह भी पढ़ें: सांस लेने में दिक्कत, बर्ड फ्लू जैसे लक्षण.... चीन में फैल रहे HMPV वायरस से बचने के लिए दिल्ली में एडवाइजरी जारी
पशुपालन विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. श्रीधर शिंदे ने बताया कि पांच से छह दिन के इन चूजों की मौत दो-तीन दिनों के भीतर हुई. पोल्ट्री फार्म के मालिक ने समय रहते मौतों की सूचना अधिकारियों को नहीं दी, जिसके कारण संक्रमण फैल गया और 4,500 में से 4,200 चूजों की मौत हो गई.
अहमदपुर वेटरनरी अस्पताल के डिप्टी कमिश्नर डॉ. शिवाजी क्षीरसागर ने पोल्ट्री फार्म मालिकों से अपील की है कि वे अपने फार्म को रजिस्टर कराएं और ऐसी घटनाओं की तुरंत जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दें. पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है.
प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म मालिकों को सतर्क रहने और संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है. इससे पहले जनवरी की शुरुआत में उदगीर शहर में लगभग 60 कौओं की मौत हुई थी. पुणे स्थित क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला और भोपाल के आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज ने इन मौतों का कारण बर्ड फ्लू बताया था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








