
महाराष्ट्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हंगामा, उपद्रवियों ने मंच पर फेंके अंडे और संतरे के छिलके, केस दर्ज
AajTak
नवी मुंबई में अंबेडकर-शाहू-फुले की जयंती से जुड़े कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ है. उपद्रवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर अंडे और संतरे के छिलके फेंके. इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा मचाया. यह कार्यक्रम समाज सुधारकों डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, छत्रपति शाहू जी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फुले की 'जयंती' के संयुक्त उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था. इस दौरान उपद्रवियों ने मंच पर अंडे, संतरे के छिलके फेंके. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार की है. समाज सुधारकों की जयंती के संयुक्त उत्सव के लिए पनवेल इलाके के कोनगांव में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत
इस मामले में एक 58 वर्षीय महिला ने शिकायत दी थी. इसके हवाले से बताते हुए पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम के बाद यहां एक सांस्कृतिक आयोजन किया गया था. जहां कुछ लोगों ने कथित तौर पर मंच पर अंडे, संतरे के छिलके और पानी फेंका. हालांकि इसके पीछे का मकसद क्या था, ये पता नहीं चल पाया है.
शिकायत में दावा किया गया कि आरोपियों के इस कृत्य ने न केवल लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई बल्कि उन महान हस्तियों का भी अपमान किया जिनके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










